
18 दिनों बाद खुला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का बंद ताला
हिसुआ, निज संवाददाता।आखिरकार बीडीओ, बीईओ, समाजसेवियों एवं पोषक क्षेत्र के लोगों की विशेष पहल पर पिछले 18 दिनों से बंद रहे हिसुआ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय शुक्रवार को खुला।
हिसुआ, निज संवाददाता। आखिरकार बीडीओ, बीईओ, समाजसेवियों एवं पोषक क्षेत्र के लोगों की विशेष पहल पर पिछले 18 दिनों से बंद रहे हिसुआ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय शुक्रवार को खुला। जहां विद्यालय खुलने के पहले दिन शिक्षकों की उपस्थिति अच्छी रही। हालांकि छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही। विद्यालय में तैनात शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आज भी उस घटना को याद कर सिहर जाते हैं। विद्यालय प्रधान गीता कुमारी ने बताया कि घटना का आरोप बिलकुल बेबुनियाद था। विद्यालय के भीतर ऎसी किसी प्रकार की घटना नहीं हुई थी। फिर भी परिजनों के आरोप के बाद हम सारे शिक्षक काफी भयभीत हो गए।

आरोप लगने के बाद हम सभी काफी डरे और सहमे हुए थे। विद्यालय के अन्य बच्चों के पढ़ाई की चिंता हमलोगों को काफी सता रही थी। शुक्रवार को विद्यालय खुलने के बाद सभी स्कूल पहुंचे। छात्रों की उपस्थिति की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ग एक से पांच तक के 129 नामित छात्रों में मात्र 43 की उपस्थिति रही, वहीं वर्ग 6 से 8वीं वर्ग के कुल 158 नामित छात्रों में मात्र 48 बच्चे ही उपस्थित हुए। छात्र का शव मिलने पर हुआ था हंगामा बता दें कि तीसरी वर्ग के छात्र कृष 15 नवंबर को विद्यालय से वापस घर नहीं पहुंचा था। उसके दो दिनों बाद 17 नवंबर को हिसुआ के डंगरा आहर से उसका शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद बच्चे के परिजन और कुछ स्थानीय लोग विद्यालय में जमकर हंगामा किया था। मृत छात्र के परिजन स्कूल की एक शिक्षिका पर कृष की हत्या कर शव डंगरा आहर में फेंकने का आरोप लगाया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत की बात बताई गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




