Hindi NewsBihar NewsNawada NewsSchool Brawl Eight 8th Grade Girls Injured in Violent Clash Over Theft Allegation
पैसे चुराने को लेकर विवाद में मारपीट, आठ छात्राएं जख्मी

पैसे चुराने को लेकर विवाद में मारपीट, आठ छात्राएं जख्मी

संक्षेप:

हिसुआ, निज संवाददाता।मंगलवार को स्कूल के भीतर छात्राओं के बीच हुए विवाद में एक पक्ष की छात्राओं के परिजनों ने दूसरे पक्ष की छात्राओं संग जमकर मारपीट की। जिसमें आठ छात्राएं जख्मी हो गई।

Dec 17, 2025 02:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

हिसुआ, निज संवाददाता। मंगलवार को स्कूल के भीतर छात्राओं के बीच हुए विवाद में एक पक्ष की छात्राओं के परिजनों ने दूसरे पक्ष की छात्राओं संग जमकर मारपीट की। जिसमें आठ छात्राएं जख्मी हो गई। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। जख्मी सभी छात्राएं 8वीं वर्ग की बताई गई हैं। घटना हिसुआ बाजार के मिडिल स्कूल की है। घटना में खनखनापुर निवासी पिंटू आलम की पुत्री सनम प्रवीण, इकराम आलम की पुत्री मेहर फातमा, मो. नसीम आलम की पुत्री साहिन प्रवीण, मो. फहीम उद्दीन की पुत्री गुलबहार प्रवीण, मो. साहिन की पुत्री आयशा नाज और मो. साजिद हुसैन की पुत्री जैनव प्रवीण घायल हुईं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि मो. सगीर की पुत्री सुहाना प्रवीण की हालत गंभीर बताई गई है। बताया जाता है कि एक पक्ष की छात्रा ने दूसरे पक्ष की छात्रा पर पैसे चुराने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों आपस में उलझ गई। जिसकी जानकारी विद्यालय के शिक्षकों को भी हुई, लेकिन मामले को समझा बुझाकर टाल दिया गया। उसके बाद सभी को घर भेज दिया गया। वहीं घर आने के दौरान एक पक्ष की छात्राओं के परिजनों ने तैलिक ठाकुरबाड़ी के समीप दूसरे पक्ष की छात्राओं को रोककर मारपीट की। इसमें आठ छात्राएं जख्मी हो गईं। घायल छात्राओं को उनके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने स्कूल की ही एक शिक्षिका पर मामले को तूल देने का आरोप लगाया। मारपीट का आरोप आठवीं की आठ छात्राओं तथा उनके परिजनों पर लगाया जा रहा है। मामले में प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अमरजीत कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर इसमें शामिल छात्राओं और शिक्षिका के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।