Hindi NewsBihar NewsNawada NewsRoh Market Faces Renewed Encroachment Issues After Removal Campaign Ends
रोह बाजार में पार्किंग की समस्या, रोड पर खड़े होते हैं वाहन

रोह बाजार में पार्किंग की समस्या, रोड पर खड़े होते हैं वाहन

संक्षेप:

रोह बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान खत्म होने के बाद सड़क किनारे फिर से अतिक्रमण बढ़ने लगा है। यात्रियों की पार्किंग से आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। प्रशासन ने पहले सख्ती की थी, लेकिन अब वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ सकती है।

Dec 17, 2025 02:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

रोह, निज प्रतिनिधि रोह बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। सड़क किनारे कब्जा जमाए रखने वाले दुकानदार अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पीछे हट गए थे। सड़क पर यात्री वाहनों की पार्किंग रुक गई थी। मगर अभियान बंद हो जाने के बाद फिर से सड़क किनारे अतिक्रमण होने लगा है। बाजार में यात्री वाहनों की पार्किंग फिर से होने लगी है। जिससे आवागमन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आमलोगों के टोकने के बावजूद वाहन चालक अपनी मर्जी की कर रहे हैं। बताया जाता है कि रोह बाजार में प्रतिदिन लगभग दस हजार दोपहिया-चार पहिया वाहनों का दबाव है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दुकान, बैंक और शॉपिंग कॉम्प्लैक्स के सामने वाहन आधी सड़क घेर रहे हैं। वहीं यात्री वाहनों का ठहराव सड़क पर ही हो रहा है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की तरह पार्किंग की समस्या का हल निकालने में रुचि लिया था। ताकि रोह बाजार में जाम की समस्या खत्म हो सके। लोगों को कुछ दिनों तक अतिक्रमण भी नहीं दिखा और सड़क पर यात्री वाहनों की पार्किंग भी नहीं दिखी। लेकिन बाजार की हालत फिर से धीरे-धीरे वैसी ही होती जा रही है। अगर प्रशासन द्वारा फिर से सख्ती नहीं बरती गई तो अतिक्रमणकारियों की करतूत से जाम की समस्या पुनः सामने आएगी। वाहनों की संख्या से ट्रैफिक व्यवस्था बेदम हर साल दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके अलावा ट्रैक्टर, डम्पर व ट्रक अलग हैं। इससे दोपहर से लेकर शाम तक ट्रैफिक व्यवस्था बेदम नजर आ रही है। रोह बाजार में यात्री वाहनों की पार्किंग के लिए अम्बेडकर चौक, पेट्रोल पंप के पास एवं हरवंश बिगहा मोड़ के पास पूर्व से स्थान निर्धारित है। मगर वाहन संचालक मनमानी करते हुए जहां-तहां गाड़ी रोक कर पैसेंजर चढ़ाते-उतारते हैं। कोलकाता जाने वाली बड़ी बसों का ठहराव भी बाजार में होता है। इस दौरान काफी देर तक गाड़ियों को सड़क पर खड़ा रखा जाता है। जिसके कारण दूसरे वाहनों को आवागमन में दिक्कत होती है। प्रशासन द्वारा वाहन संचालकों को पूर्व निर्धारित स्थानों पर पार्किंग करने को कहा गया था। नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। परन्तु वाहन चालक मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों को हो रही परेशानी बाजार में यात्री वाहनों के ठहराव से स्थानीय दुकानदारों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि दुकान के आगे गाड़ी खड़ी कर देने से उनकी दुकानदारी पर असर पड़ता है। दुकान के आगे बड़ी गाड़ी खड़ी रहने पर तो और भी दिक्कत होती है। गाड़ी से दुकान ढंक जाता है और ग्राहक आगे बढ़ कर दूसरी दुकानों में सामान खरीदने पहुंच जाते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। कई बार चालकों को दुकान के आगे गाड़ी खड़ी करने मना किया तो वे झगड़ने लगते हैं। कहते हैं कि खाली गाड़ी लेकर चले जाएं क्या, कहां पैसेंजर बैठाएं। बाजार में ही तो यात्री गाड़ी पर चढ़ते अथवा उतरते हैं। ऐसे में दुकानदार मानसिक रूप से भी परेशान होते हैं।