Hindi NewsBihar NewsNawada NewsRoad Accident Claims Life of 60-Year-Old Man in Rajouli Identification Made via Social Media
दुर्घटना में मृत बाइक सवार की हुई पहचान, मचा कोहराम

दुर्घटना में मृत बाइक सवार की हुई पहचान, मचा कोहराम

संक्षेप: रजौली, निज संवाददाताथाना क्षेत्र के बांके मोड़ के समीप बीते बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में मृत वृद्ध की पहचान कर ली गई है।

Fri, 7 Nov 2025 01:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

रजौली, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के बांके मोड़ के समीप बीते बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में मृत वृद्ध की पहचान कर ली गई है। हाथ पर लिखे सुनो देवी को सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद मृतक की पहचान हो सकी। मृतक की पहचान धमनी पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित शिव नारायण बिगहा गांव निवासी कोल्हा महतो के लगभग 60 वर्षीय पुत्र महेंद्र यादव के रूप में हुई है। पड़ोसी भरत कुमार ने बताया कि महेंद्र यादव मंगलवार को ही दिल्ली से रजौली आए थे और बुधवार को हरदिया स्थित अपने ससुराल से दोपहर को वापस अपने घर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वहीं सीओ मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि मृतक के परिजनों को पंचायत के मुखिया द्वारा कबीर अन्त्येष्टि योजना के तहत 3000 रुपए, बीडीओ के द्वारा पारिवारिक लाभ के तहत 20000 रुपया एवं डीटीओ के पास लाभुक के परिजनों के द्वारा आवेदन दिए जाने पर 2 लाख रुपए मुआवजा का प्रावधान है।