
वारिसलीगंज : हैट्रिक से चूकीं अरुणा, राजद की अनिता ने मारी बाजी
संक्षेप: नवादा जिले के वारिसलीगंज विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी अनिता ने 7616 मतों से जीत हासिल की। भाजपा की निवर्तमान प्रत्याशी अरूणा देवी को हार का सामना करना पड़ा। अनिता ने 97493 मत प्राप्त किए जबकि अरूणा देवी को 89877 मत मिले। जीत का श्रेय अनिता ने वारिसलीगंज की जनता को दिया।
नवादा, नगर संवाददाता। जिले के वारिसलीगंज विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी अनिता ने जीत हासिल की है। इस सीट पर लगातार दो बार जीत का स्वाद चख चुकीं भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान अरूणा देवी हैट्रिक बनाने से चूक गईं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राजद प्रत्याशी ने 7616 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 97493 मत प्राप्त हुए, जबकि अरूणा देवी को 89877 मत पाकर संतोष करना पड़ा। परिणाम की घोषणा करते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह एलआरडीसी गौरव शंकर ने अनिता को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। परिणाम घोषित होते ही राजद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सुबह से ही मतगणना केंद्र पर जमे समर्थक शुरूआती राउंड का परिणाम देख मायूस दिखे। लेकिन 19वें राउंड से लगातार बढ़त लेने की जानकारी मिलते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी और सभी एक-दूसरे को बधाई देने लगे। गौरतलब है कि 2015 और 2020 में लगातार दो बार भाजपा से अरूणा देवी विजयी रही थीं। लेकिन 2025 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अरुणा देवी पूर्व में 2000 के चुनाव और फरवरी 2005 के चुनाव में जीत हासिल की थीं। 19वें राउंड से पूरी तरह से पलट गई बाजी पहले से लगातार छठे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी अरूणा देवी ने बढ़त कायम रखा। लेकिन सातवें राउंड में 1210 मतों से राजद प्रत्याशी अनिता ने बढ़त बना ली। पुन: आठवें राउंड में पुन: अरूणा देवी ने बढ़त हासिल कर ली। पर, 15वें राउंड में पुन: अनिता ने बढ़त बना लिया। लेकिन 16वें राउंड में अरूणा देवी ने 254 मतों की मामूली बढ़त ली। फिर 19वें राउंड में अनिता ने मामूली 179 मतों की बढ़त हासिल की। 20वें राउंड में भी अनिता की बढ़त जारी रही। 21वें राउंड में भी अनिता देवी ने 1981 मतों से बढ़त हासिल की। 23वें राउंड में अनिता देवी ने 6290 मतों के अंतर से बढ़त बना लिया। इसके बाद लगातार अनिता आगे बढ़ते गईं। 32वें राउंड में अंतर बढ़कर 7616 मतों तक पहुंच गया। जीत का श्रेय वारिसलीगंज के जनता मालिकों का : अनिता विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत हासिल करने वाली राजद प्रत्याशी अनिता ने कहा कि जीत का श्रेय वारिसलीगंज के जनता मालिकों का है। मैं तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। विश्वास और भरोसा किया। साथ दिया समर्थन, समर्पण दिया। वारिसलीगंज के लोगों ने दिल में जगह दी और पारवारिक रिश्ता जोड़ा है। यह जिम्मेवारी बखूबी निभाउंगी और उनके सम्मान का मान रखूंगी। अशोक महतो एक विचारधारा हैं और लोगों ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए जीत दी है। जीत सभी समाज के लोगों की है। शोषितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों की जीत है। वारिसलीगंज विधानसभा का सर्वांगीण विकास करुंगी। प्रत्याशी का नाम - प्राप्त मत अनिता - 97493 (विजेता) अरूणा देवी - 89877 (उपविजेता) अखलाकउर रहमान - 1455 उमेश प्रसाद - 1609 नंदलाल शर्मा - 461 सुरेंद्र पासवान - 345 उमाकांत - 387 नयन कुमार - 1436 राकेश कुमार - 2861 नोटा - 4101

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




