बिजली उपकरणों हुए महंगे, ​कारीगरों ने भी बढ़ाई विजिटिंग चार्ज

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

नवादा जिले के लोग भीषण गर्मी और महंगाई से जूझ रहे हैं। पंखे, कूलर और फ्रिज जैसे उपकरणों की मरम्मत का खर्च बढ़ गया है। कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के कारण मिस्त्रियों ने भी सेवा शुल्क बढ़ा दिया है। इस गर्मी में उपकरणों का खराब होना बड़ी समस्या बन गया है।

बिजली उपकरणों हुए महंगे, ​कारीगरों ने भी बढ़ाई विजिटिंग चार्ज

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे नवादा जिले के लोगों पर अब महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। इस तपती गर्मी में घरों के लाइफलाइन माने जाने वाले पंखे, कूलर और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अगर खराब हो रहे हैं, तो उन्हें ठीक कराना आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉपर यानी तांबा और एल्युमीनियम के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर नवादा के स्थानीय बाजार और मरम्मत कार्य यानी रिपेयरिंग पर दिखने लगा है।

महंगाई का असर

नवादा शहर के मेन रोड, पुरानी बाजार, प्रजातंत्र चौक, सोनरपट्टी रोड, स्टेशन रोड क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्रियों और दुकानदारों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में उछाल आने से पार्ट्स महंगे हो गए हैं। वायर मिस्त्री नवल विश्वकर्मा ने बताया कि पार्ट्स की कीमतों में उछाल के अलावा, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई को देखते हुए मिस्त्रियों ने अपनी घर आकर देखने का शुल्क में भी 50 से 100 रुपए तक का इजाफा कर दिया है। पहले जो मिस्त्री 150 से 200 रुपए में होम सर्विस देते थे, वे अब 250 से 300 रुपए तक डिमांड कर रहे हैं। ​कॉपर और एल्युमीनियम के आसमान छूते दाम पंखे और कूलर की मोटरों में इस्तेमाल होने वाले कॉपर वायर यानी तांबे के तार की कीमत पिछले दो महीनों में काफी बढ़ गई है। नवादा सोनरपट्टी रोड के स्थानीय डीलर अजय कुमार के अनुसार, थोक और खुदरा बाजारों में कॉपर के दाम बढ़ने से पंखे की वाइंडिंग यानी मोटर बांधने का खर्च सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही, फ्रिज में इस्तेमाल होने वाली गैस और कंप्रेसर के पार्ट्स की कीमतों में भी 15 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ​गर्मी में बढ़ी मांग, बजट बिगड़ने से आम लोग परेशान नवादा में पारा 42 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में पंखे या कूलर का खराब होना किसी सजा से कम नहीं है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक तरफ बिजली कटौती और गर्मी से हाल बेहाल है, वहीं दूसरी तरफ उपकरणों की मरम्मत का खर्च बजट से बाहर होता जा रहा है। मध्यवर्गीय परिवारों के लिए अचानक आया यह खर्च मासिक बजट को पूरी तरह से बिगाड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का मानना है कि जब तक धातुओं के दाम स्थिर नहीं होते, तब तक स्थानीय स्तर पर राहत मिलने की उम्मीद कम है।

वर्तमान और पूर्व दर की तुलना

----------------------- ​दो माह पूर्व और वर्तमान दर की तुलनात्मक सूची (रुपए में): उपकरण / सेवा का प्रकार दो माह पूर्व दर वर्तमान दर कुल वृद्धि प्रतिशत वृद्धि मिस्त्री की विजिटिंग फीस (होम सर्विस) 150 250 100 66.66% सीलिंग फैन वाइंडिंग (कॉपर वायर) 350 480 130 37.14% कूलर मोटर वाइंडिंग (एल्युमीनियम) 400 520 120 30.00% कूलर मोटर वाइंडिंग (कॉपर) 650 850 200 30.76% फ्रिज गैस रिफिलिंग (लेबर चार्ज सहित) 1,800 2,200 400 22.22% फ्रिज कंप्रेसर रिपेयर/बदलाव 2,500 3,100 600 24.00% नया कंडेंसर/कैपेसिटर (पंखे का) 30 45 15 50.00% (नवादा से राजेश मंझवेकर)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नवादा में गर्मी की स्थिति क्या है?
नवादा में पारा 42 डिग्री तक पहुंच चुका है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।