फल बाजार में लगी आग, 45 फीसदी तक बढ़ गए दाम

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

वैश्विक संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और सप्लाई चेन में बाधाओं के चलते नवादा में फलों की कीमतें आसमान छू रही हैं। फल मंडियों में कीमतें 45% तक बढ़ गई हैं, जिससे मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए फलों की खरीद अब कठिनाई बन गई है।

फल बाजार में लगी आग, 45 फीसदी तक बढ़ गए दाम

वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव की तपिश अब सीधे तौर पर आम आदमी की रसोई और थाली तक पहुंच चुकी है। इस अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी और चरमराई आपूर्ति श्रृंखला यानी सप्लाई चेन का सीधा असर स्थानीय फल बाजार पर दिखने लगा है। माल ढुलाई में भारी इजाफे और अन्य राज्यों से आने वाली खेपों में कमी के कारण नवादा के फल मंडियों में फलों की कीमतें आसमान छू रही हैं। जो फल ढाई महीने पहले तक आम जन की पहुंच में थे, वे अब उनकी थाली से गायब होते जा रहे हैं। सीधे-सीधे 45 फीसदी तक कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। नवादा की गोला रोड स्थित फल मंडी के थोक व्यापारियों का कहना है कि वैश्विक तनाव के चलते डीजल के दामों में लगातार अस्थिरता बनी हुई है। चूंकि बिहार में अधिकांश फल कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारतीय राज्यों से ट्रकों के माध्यम से आते हैं, इसलिए लंबी दूरी की माल ढुलाई में प्रति ट्रक 15 से 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। इसके अलावा, युद्ध के कारण पैकेजिंग मैटेरियल यानी प्लास्टिक क्रेड और कार्टन की कीमतों में भी वृद्धि हुई है, जिसने फल व्यवसायियों की लागत को दोगुना कर दिया है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, दो महीने पूर्व स्थितियां काफी सामान्य थीं और बाजार में फलों की आवक निरंतर बनी हुई थी। लेकिन वर्तमान में न सिर्फ आयातित फल बल्कि देश के भीतर एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजे जाने वाले फलों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इसका सीधा परिणाम यह हुआ है कि खुदरा बाजार में आते-आते फलों के दाम आम उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल रहे हैं।

ढाई महीने पूर्व और वर्तमान की कीमतों में तुलनात्मक अंतर

सामान्य प्रश्न

फलों की कीमतों में कितनी वृद्धि हुई है?
फलों की कीमतों में 45 फीसदी तक वृद्धि हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।