
जिलेभर में तीन लाख 71 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियोरोधी दवा
नवादा जिले में रविवार से 371469 बच्चों के लिए पल्स पोलियोरोधी दवा पिलाने का अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 18 दिसंबर तक चलेगा और 0 से 5 साल के बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी घर-घर जाकर टीकाकरण कर रहे हैं।
नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले भर में रविवार से 371469 बच्चों को पल्स पोलियोरोधी दवा पिलाने का अभियान लगातार जारी है। पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिले भर के सभी 14 प्रखंडों में अभियान सघन रूप से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से सम्बद्ध सभी आशा कार्यकर्ता, एएनएम के साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मी अभियान में जुटे हैं। अभियान को सफल बनाने के घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए 1010, 120 ट्रांजिट टीम, 25 मोबाइल टीम, 13 वन मैन टीम, 345 सुपरवाइजर के साथ ही 52 सब सुपरवाइजर की टीम बनाया गया है। जिले भर में 14 से शुरू होकर आगामी 18 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान जारी रहेगा, जिसके तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी।
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में डब्ल्यूएचओ, जेएसआई, डीसी, यूनिसेफ के साथ साथ यूएनडीपी जुटे हैं। उल्लेखनीय है कि 2011 के बाद अभी तक जिले में कोई भी पल्स पोलियो के केस नहीं मिला है। एहतियातन यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यूं तो नवादा जिला 2011 से पोलियो मुक्त है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अभियान को लेकर मुस्तैदी बरत रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत को पोलियो मुक्त रखने के लिए मां के गर्भ के शिशु से लेकर 16 साल तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाता है। सघन अभियान की जारी है मॉनिटरिंग सदर अस्पताल के डीआइओ योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभियान को चुस्त बनाने के लिए बड़ी संख्या में कर्मी लगाए गए हैं। अकबरपुर प्रखंड में 32212 टीका 145 कर्मी, गोविंदपुर में 16113 टीका 71 कर्मी, हिसुआ में 27513 टीका 118 कर्मी, काशीचक में 10226 टीका 38 कर्मी, कौआकोल में 25601 टीका 114 कर्मी, मेसकौर में 15558 टीका 68 कर्मी, नारदीगंज में 20359 टीका 79 कर्मी, नरहट में 16960 टीका 70 कर्मी, नवादा ग्रामीण क्षेत्र में 45696 टीका 151 कर्मी, नवादा शहरी क्षेत्र में 24914 टीका 111 कर्मी, पकरीबरावां में 27605 टीका 135 कर्मी, रजौली में 24124 टीका 114 कर्मी, रोह में 24874 टीका 104 कर्मी, सिरदला में 28591 टीका 104 कर्मी, वारिसलीगंज प्रखंड में 31063 टीका 123 कर्मी लगाएंगे। इस प्रकार, जिले भर में कुल 371469 टीका 1565 कर्मी लगाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




