रोह में दर्जनों जगहों पर जलजमाव, पैदल चलना दुश्वार

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

शुक्रवार को हुई प्री-मानसून बारिश के कारण रोह प्रखंड क्षेत्र में सड़कों और गांव की गलियों में जलजमाव हो गया है। इससे लोगों को चलने में कठिनाई हो रही है। सड़क किनारे पानी निकासी सिस्टम फेल हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रोह में दर्जनों जगहों पर जलजमाव, पैदल चलना दुश्वार

शुक्रवार को हुई प्री-मानसून बारिश के कारण रोह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सड़कों एवं गांव की गलियों में लोगों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है। रास्ता किचकिच हो जाने से लोगों के कपड़े भी गंदे हो रहे हैं। मानसून पूर्व जबरदस्त बारिश होने से रोह बाजार में भी कई जगहों पर जलजमाव हो गया है।

जलजमाव की स्थिति

बाजार के सिउर रोड एवं अंबेडकर चौक पर भारी जलजमाव हो गया है। यह स्थिति इसलिए बन गई, क्योंकि सड़क किनारे पानी की निकासी का सिस्टम फेल हो चुका है। जिसके कारण सड़क पर बारिश का पानी जमा हो गया है और इस मार्ग से आवागमन करने वालों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।

स्थानीय लोगों की परेशानियाँ

जलजमाव के कारण सड़क पर गड्ढे का पता नहीं चलने से कुछ बाइक सवार असंतुलित होकर चोटिल भी हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड में करीब दस वर्षों से जलजमाव की समस्या बरकरार है। जिसके चलते राहगीरों को फजीहत झेलनी पड़ती है। वहीं स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क किनारे बने आधे अधूरे नाले की सफाई नहीं होने और नाले की पानी का निकास नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। जिससे लोगों को पैदल चलने और वाहन चलाने में मुश्किल होती है। इसके अलावा, सड़क पर नाली और शौचालय का पानी जमा होने से दुर्गंध आती है और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। (नवादा से कुमार गोपी कृष्ण)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोह प्रखंड क्षेत्र में जलजमाव की समस्या कब से है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड में करीब दस वर्षों से जलजमाव की समस्या बरकरार है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।