डाक विभाग की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

बुंदेलखंड के नवादा स्थित डाकघर में शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डाक विभाग के उत्कृष्ट कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। डाक अधीक्षक अरविंद कुमार ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। 35 डाककर्मियों को सम्मानित किया गया और स्थानांतरित डाकपाल को विदाई दी गई।

डाक विभाग की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं

पार नवादा बुंदेलखंड स्थित डाकघर में शुक्रवार की देर शाम को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाक विभाग की दक्षिणी क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले डाक कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर डाक अधीक्षक अरविंद कुमार समेत सहायक डाक अधीक्षक शैलेंद्र पासवान, डाक निरीक्षक राहुल कुमार, सीआई चंदन कुमार, डाकपाल मनोज कुमार सिन्हा, राजेश्वर कुमार, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। डाक अधीक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डाक विभाग की तरफ से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन सभी योजनाओं का लाभ आम लोगों को दिलाएं।

उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, आईबीपीएस, सावधि जमा, आवर्ती जमा समेत विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कई प्रकार की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले डाक कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान मनीष रंजन सिन्हा, अंजय कुमार, निशांत कुमार, कुमारी रिंकू, आस्था कुमारी, रश्मि कुमार समेत 35 डाककर्मियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कम समय में लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ ही अधिक से अधिक डाक खाता खोलने, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस करने आदि को लेकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानांतरित डाकपाल मनोज कुमार सिन्हा को भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही नवपदस्थापित डाकपाल राजेश्वर कुमार का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने स्थानांतरित डाकपाल के कार्यकाल की जमकर सराहना की। मौके पर डाक विभाग के कर्मी, अभिकर्ता समेत कई ग्राहक उपस्थित रहे। (नवादा से कुमार गोपी कृष्ण)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।