Hindi NewsBihar NewsNawada NewsPolice Uncovers Road Robbery in Kauakol Three Arrested with Stolen Mobiles
लूटी गयी मोबाइल के साथ तीन सड़क लुटेरे गिरफ्तार

लूटी गयी मोबाइल के साथ तीन सड़क लुटेरे गिरफ्तार

संक्षेप:

नवादा/कौआकोल, हिप्र/एसंकौआकोल पुलिस की एक विशेष टीम ने थाना क्षेत्र में हुई सड़क लूट की एक घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटी गयी मोबाइल के साथ तीन सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

Nov 17, 2025 11:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा/कौआकोल, हिप्र/एसं कौआकोल पुलिस की एक विशेष टीम ने थाना क्षेत्र में हुई सड़क लूट की एक घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटी गयी मोबाइल के साथ तीन सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय साक्ष्यों की मदद से विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने रविवार को तीनों को दबोच लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त तीन बाइक व लूटी गयी मोबाइल समेत कुल चार मोबाइल बरामद की गयी है। गिरफ्तार बदमाशों में दिनेश यादव का बेटा नीतीश कुमार (18), रामवृक्ष यादव का बेटा सियाराम कुमार (19) व राजू सिंह का बेटा सचिन कुमार (20) शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तीनों बदमाश कौआकोल थाना क्षेत्र के बिन्दीचक गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। छापेमारी में कौआकोल थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे। प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा कौआकोल थाने में रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पकरीबरावां के एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने कौआकोल थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह की मौजूदगी में पूरे मामले का खुलासा किया। एसडीपीओ के मुताबिक कौआकोल थाना क्षेत्र के पाली पावर सब स्टेशन के समीप लूट की एक घटना हुई थी। इस मामले में 21 अक्टूबर को कौआकोल थाना कांड संख्या- 436/2025 दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देश पर उनकी मॉनिटरिंग में मामले की जांच के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी व मानवीय आसूचना के आधार पर घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से सचिन को सबसे पहले तुरिया डीह से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूटी गयी मोबाइल समेत दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गयी। उसके स्वीकारोक्ति बयान पर रामपुर बलुआ में छापेमारी कर नीतीश व सियाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से दो मोबाइल व दो बाइक जब्त की गयी। सात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम पुलिस के मुताबिक घटना को सात बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि चार अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार किये गये बदमाशों में से सचिन का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। सचिन के विरुद्ध चोरी व चोरी के सामानों की बरामदगी से जुड़े दो मामले रोह थाने में दर्ज हैं। इनमें रोह थाना कांड संख्या-10/2023 व 17/2023 शामिल हैं। 20/21 की रात हुई थी घटना घटना 20/21 अक्टूबर की देर रात करीब 12:30 बजे हुई थी। तीन बाइक पर सवार सात बदमाशों ने ई-रिक्शा नंबर बीआर 27 आरए 1496 से अपने पिता को लाने बड़राजी जा रहे कदहर निवासी श्रीकांत कुमार को कदहर स्थित पावर सब स्टेशन के समीप लूट लिया था। ई-रिक्शा के आगे बाइक लगाकर बदमाशों ने श्रीकांत से उनकी मोबाइल, पांच हजार नगद, सोने का हनुमान जी का लॉकेट, चांदी का एक ब्रेसलेट आदि लूट लिया था और मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर सड़क किनारे फेंक दिया था। पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। वर्जन सड़क लूट की एक घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया गया है। सात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन बाइक व चार मोबाइल जब्त की गयी है। अन्य चार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। -------- राकेश कुमार भास्कर, पकरीबरावां एसडीपीओ।