402 लीटर शराब के साथ तस्कर धराया,दो बाइक जब्त
नवादा पुलिस ने शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करते हुए 402 लीटर शराब बरामद की, जिसमें 370 लीटर देसी और 32.375 लीटर विदेशी शराब शामिल है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया और शराब परिवहन में प्रयुक्त दो बाइक जब्त की। विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई।

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा की पुलिस ने शराब तस्करी, बिक्री व निर्माण की मिली सूचना पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 402 लीटर शराब बरामद किया। घटना सोमवार की है। बरामद की गयी शराब में 370 लीटर देसी व 32.375 लीटर विदेशी शराब शामिल हैं। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान घटनास्थल से शराब परिवहन में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त कर ली गयी। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के बनियां बिगहा मोड़ के समीप छापेमारी कर 24.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। मौके से नालंदा जिले के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
उसकी पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के डाक बंगला के समीप के निवासी रंजन कुमार के बेटे मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य छापेमारी में पुलिस ने सोरही गांव से 7.875 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। तस्कर मौके से भाग निकले। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। नेमदारगंज व परना डाबर से शराब जब्त पुलिस ने नेमदारगंज व परना डाबर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया। दोनों जगहों से शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक-एक बाइक जब्त कर ली गयी। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव अड्डा के समीप छापेमारी कर एक बाइक पर लदी 70 लीटर शराब बरामद किया। इधर, परना डाबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर परना डाबर मोड़ से 300 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। मौके से एक बाइक जब्त कर ली गयी। दोनों ही मामलों में आरोपित भाग निकले। प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



