Nawada News: ग्राहक बन पुलिस ने पटना के बाइक चोर को दबोचा

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

Nawada News: नवादा की पुलिस ने ग्राहक बनकर चोरी की बाइक के साथ पटना जिले के एक शातिर को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपित सोनू कुमार है, जो 20 साल का है। उसे बाइक चोरी के गिरोह से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई बुधवार को की थी, जब आरोपित सिविल ड्रेस में बाइक बेचने आया था।

Nawada News: ग्राहक बन पुलिस ने पटना के बाइक चोर को दबोचा

Nawada News: नवादा की पुलिस ने ग्राहक बनकर चोरी की बाइक के साथ पटना जिले के एक शातिर को दबोच लिया। यह कार्रवाई बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे की बतायी जाती है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गयी है। 20 वर्षीय सोनू पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया इलाके के संजय केवट का बेटा बताया जाता है। बताया जाता है कि नगर थाने की पुलिस को चोरी की बाइक बेचने के लिए बाइक चोर गिरोह के शातिरों के नवादा आने की सूचना मिली थी।

पुलिस की टीम का गठन

सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह की मॉनिटरिंग में आईटीआई टीओपी प्रभारी अमर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल एक कांस्टेबल ने निर्धारित स्थल पर सिविल ड्रेस में जाकर बाइक लेकर आये युवक से बातचीत की। इस बीच शक होने पर वहां से भागने लगा। तभी पुलिस ने उसे चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। ताजा जानकारी मिलने तक आरोपित से बाइक चोरी के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज के बारे में पूछताछ की जा रही है।

चोरी की बाइक का विवरण

बख्तियार से 01 जुलाई को चोरी पुलिस के मुताबिक अपाची बाइक नंबर बीआर 01 ईवाई 2557 बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट मंदिर के समीप मैरिन ड्राइव से 01 जुलाई 2026 को चोरी गयी थी। इस मामले में बख्तियारपुर घोसवरी के चम्पापुर के वादी राजेश कुमार के बेटे गौरव कुमार द्वारा बख्तियारपुर थाने में 02 जुलाई को कांड संख्या-541/26 दर्ज है। पुलिस इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

नवादा पुलिस ने किस तरह से शातिर को गिरफ्तार किया?
नवादा पुलिस ने ग्राहक बनकर चोरी की बाइक के साथ शातिर को दबोचा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsनवादाNawada News: ग्राहक बन पुलिस ने पटना के बाइक चोर को दबोचा