ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादापुलिस पर हमला, एएसआई जख्मी, तीन गिरफ्तार

पुलिस पर हमला, एएसआई जख्मी, तीन गिरफ्तार

लूट कांड के एक आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए गई वारिसलीगंज पुलिस पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में वारिसलीगंज थाने के एक एएसआई घायल हो गये। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे अतिरिक्त...

पुलिस पर हमला, एएसआई जख्मी, तीन गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नवादाThu, 04 Jun 2020 11:26 AM
ऐप पर पढ़ें

लूट कांड के एक आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए गई वारिसलीगंज पुलिस पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में वारिसलीगंज थाने के एक एएसआई घायल हो गये। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने छापेमारी कर आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया।

घटना सोमवार की देर रात करीब दो बजे वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ठेरा पंचायत की बहरोईचक गांव की बतायी जाती है। घटना में घायल एएसआई ललन राम को इलाज के लिए वारिसलीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। परंतु डॉक्टरों ने अगले दिन उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से शिव कुमार यादव, रतन यादव व राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। तीनों सगे भाई बताये जाते हैं। तीनों को कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया।

लूटकांड में चल रहा था फरार

पुलिस के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर में बाघी बरडीहा पथ में भलुआ पुल के पास बाइक लूट की एक घटना हुई थी। बदमाशों ने एक युवक की बाइक व मोबाइल के अलावा उसके पास से रुपये भी लूट लिये थे। इस मामले में ठेरा पंचायत के बहरोईचक गांव का एक नामजद आरोपित अजीत कुमार को फरार चल रहा था। कांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई ललन राम आरोपित को गिरफ्तार करने रात में गये थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने ईंट- पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें एएसआई घायल हो गये। बाद में पुलिस ने तीन पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपित गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

वर्जन

पुलिस गांव में लूटकांड में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार करने गयी थी। उसी दौरान अचानक कुछ लोगों ने ईंट- पत्थर चला दिया। जिसमें एएसआई ललन राम को चोट लगी। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया। - पवन कुमार, एसएचओ, वारिसलीगंज।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें