Hindi NewsBihar NewsNawada NewsPolice Arrest Two Suspects in Ravindra Yadav Murder Case in Nawada
पुराने जमीन विवाद में हुई थी रविंद्र की हत्या, दो गिरफ्तार

पुराने जमीन विवाद में हुई थी रविंद्र की हत्या, दो गिरफ्तार

संक्षेप:

नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में हुए रविंद्र यादव उर्फ कारू यादव हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जमीन के पुराने विवाद के चलते यह हत्या हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कन्हाई यादव और रामजतन यादव उर्फ छोटे के रूप में हुई है। आगे की जांच जारी है।

Sun, 30 Nov 2025 11:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरमा मुराहरी में बीते गुरुवार को हुए रविंद्र यादव उर्फ कारू यादव हत्याकांड में पुलिस ने दो अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। जमीन के पुराने विवाद में रविंद्र की हत्या की गई थी। इस मामले में नेमदारगंज थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी राम अवतार यादव के पुत्र कन्हाई यादव तथा स्वर्गीय दानी यादव के पुत्र रामजतन यादव उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई कि पुलिस द्वारा घटना घटित होने के बाद घटनास्थल पर पहुंच आसपास के लोगों से पूछताछ करने व एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित जांच की कार्रवाई और अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान शुरू कर दिया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मृतक रविंद्र यादव उर्फ कारू यादव के परिजन के आवेदन के आधार पर नेमदारगंज थाना कांड संख्या 419/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देशानुसार एसडीपीओ रजौली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं कांड का उद्भेदन कर गिरफ्तारी को निर्देशित किया गया। गठित टीम के द्वारा अनुसंधान के कम में कांड में नामजद 02 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना परिसर लाया गया एवं उससे सघन पूछताछ की गई। अभी तक पूछताछ के क्रम में यह बात ज्ञात हुआ कि पूर्व के जमीनी विवाद के कारण मृतक को घर से बुलाकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पूछताछ उपरांत दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अग्रत्तर कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से ही नेमदारगंज थाना कांड संख्या 356/25 दर्ज है।