Nawada News: घर से चोरी में दो गिरफ्तार, आभूषण और नगदी बरामद

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

Nawada News: धमौल थाने की पुलिस ने जम्हड़िया गांव में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Nawada News: घर से चोरी में दो गिरफ्तार, आभूषण और नगदी बरामद

Nawada News: धमौल थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जम्हड़िया गांव में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में पश्चिम बंगाल के बैरपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर निवासी मो. नसरुद्दीन के पुत्र मो. अरशद उर्फ छोटू तथा मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी दौलतपुर (वर्तमान में गोंदापुर, नवादा) निवासी सुनील शाह के पुत्र पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी बरामद की गई है।

पुलिस की प्रेस वार्ता

मंगलवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय पकरीबरावां में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई 2026 को धमौल थाना क्षेत्र के जम्हड़िया गांव स्थित एक घर में अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी की चोरी कर ली थी। पीड़ित के आवेदन पर धमौल थाना कांड संख्या 78/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने 13 जुलाई को छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी में शामिल आरोपी

चोरी की घटना में शामिल था अरशद एसडीपीओ ने बताया कि चोरी की घटना में अरशद शामिल था। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि चोरी के जेवर को नवादा शहर के सोनारपट्टी रोड स्थित जेवरात महल नामक दुकान के कर्मी गोलू को बेच दिया है। उसकी निशानदेही पर जेवरात महल के कर्मी को पकड़ा गया। उसके पास से चोरी के सोने की एक चेन बरामद की गई। वहीं विष्णु ज्वेलर्स से एक चांदी की सिकड़ी, दो जोड़ी चांदी के कंगन और 2135 रुपये नगद बरामद किए गए। एसडीपीओ ने बताया कि बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जांच की दिशा

एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में बताया कि जेवरात महल के मालिक सुरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना की भी संलिप्तता सामने आ रही है। वहीं, विष्णु ज्वेलर्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी संलिप्त पाए जाएंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी। (नवादा से कुमार गोपी कृष्ण)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चोरी की घटना कब हुई थी?
चोरी की घटना 12 जुलाई 2026 को हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsNawada NewsNawada News: घर से चोरी में दो गिरफ्तार, आभूषण और नगदी बरामद