ओड़िसा के छह अपराधी गिरफ्तार, बाइक समेत कई सामान बरामद
हिसुआ थाना क्षेत्र के बलियारी मोड़ स्थित जगदेव पेट्रोल पंप पर बाइक की डिक्की तोड़ कर 3 लाख 10 हजार रुपये उड़ाने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित ओड़िसा राज्य के रहने वाले हैं और उनके पास से 53 हजार रुपये नगद समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

हिसुआ थाना क्षेत्र के बलियारी मोड़ स्थित जगदेव पेट्रोल पंप पर बाइक की डिक्की तोड़ कर 3 लाख 10 हजार रुपये उड़ाने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी ओड़िसा राज्य के रहने वाले हैं। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी करते अपराधियों को गिरफ्तार किया। उन आरोपितों के पास से 53 हजार रुपये नगद समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अभिनव धीमान ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 मई की दोपहर जगदेव पेट्रोल पंप पर एक बाइक की डिक्की तोड़कर 3 लाख 10 हजार रुपये की चोरी कर ली गई थी। इस बाबत पीड़ित ने हिसुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस संबंध में हिसुआ थाना कांड संख्या 268/26 दिनांक 20-05-2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ 2 राहुल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
हिसुआ थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया गया। तत्पश्चात तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा लगातार छापामारी की गई। अनुसंधान के क्रम में टीम ने कांड में संलिप्त 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरोह बनाकर घटना को देते थे अंजाम एसपी ने बताया कि इन सभी के द्वारा गिरोह बनाकर घटना को अंजाम दिया जाता था। एसपी ने बताया कि आरोपितों ने मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर डिक्की को खोला और रुपये गायब कर दिए। इनकी संलिप्ता कुर्था थाना कांड संख्या 84/26 भी प्रकाश में आई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना परिसर लाया गया एवं उससे सघन पूछताछ की गई। उन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कांड में अपनी संलिप्तता को बताया। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
घटना का विवरण
पीड़ित गौरतलब है कि 20 मई को हिसुआ-नवादा पथ पर थाना क्षेत्र के बलियारी मोड़ स्थित जगदेव पेट्रोल पंप पर बाइक की डिक्की तोड़ कर 3 लाख 10 हजार रुपये उड़ा लिए गए थे। हिसुआ के प्रमुख व्यवसायी और छतिहर पैक्स अध्यक्ष जयराम उर्फ सुबीन सिंह के भाई मृत्युंजय कुमार के साथ यह वारदात हुई थी। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की हिसुआ शाखा से अपने खाते से 3 लाख 10 हजार रुपये की निकासी की थी। इसके बाद उन्होंने रुपयों को अपनी बाइक की डिक्की में रखा और अपने कार्यालय के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच कुछ कार्यवश पेट्रोल पंप पर बाइक खड़ी कर कार्यालय गए। जब वह दो मिनट बाद जब वापस आए तो उन्होंने बाइक की डिक्की टूटा हुआ पाया और उसमें रखे रूपये भी गायब थे। तत्काल उन्होंने पेट्रोल पंप पर लगी सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो देखा कि ब्लू कलर का टी शर्ट पहना एक युवक बाइक की डिक्की तोड़कर रूपये निकाल रहा था। जबकि एक अन्य युवक बाइक पर सवार होकर कुछ दूरी पर इंतजार करता पाया गया। घटना को अंजाम देकर दोनों युवक आराम से निकल गए। वहीं बैंक की सीसीटीवी में दोनों युवक बैंक के भीतर देखे गए थे। माना जा रहा है कि दोनों बदमाश बैंक से उनके पीछे लगे थे और मौका पाते ही रुपये उड़ा ले गए।
पकड़े गए आरोपितों के नाम
01. अजय दास, उम्र 28 वर्ष, पिता विजय दास, ग्राम मुण्डमल पत्रसाड, थाना कोइनपूर जिला गाजपुर राज्य ओड़िसा। 02. देवेन्द्र दास उम्र 18 वर्ष, पिता टुकना दास, साकिन मुस्तफापुर, थाना थामनगर, जिला भदरख, राज्य ओड़िसा। 03. टी बाला उम्र 35 वर्ष, पिता टी मारकोण्डा, साकिन सुरूड़ा, थाना सुरूडा, जिला बरमपुर राज्य ओड़िसा। 04. राजेश दास उम्र 25 वर्ष, पिता विजय दास ग्राम मुण्डमल पत्रसाड, थाना कोइनपूर, जिला गाजपुर राज्य ओड़िसा। 05. अशोक कुमार दास उम्र 27 वर्ष, पिता कृष्णादास, साकिन शासन, थाना गांदारी पोकोटी, जिला भदरख राज्य ओड़िसा। 06. टी मारकण्डे उम्र 55 वर्ष, पिता टी लक्ष्मण, साकिन सुरूडा, थाना सुरुडा, जिला कोन्जम वरमपूर राज्य ओड़िसा।
बरामद किए गए सामान
01- 53 हजार रूपये नगद 02- 02 मोटरसाईकिल 03- 03 एंड्रॉयड मोबाइल एवं कीपैड मोबाइल 04- 02 पायल 05- 02 मोटरसाईकिल की गाड़ी का नंबर प्लेट 06- 01 लकड़ी का गुलेल 07- 01 एटीएम कार्ड 08- 01 लोटे का मास्टर चाबी 09- घटना के समय पहने हुए बदमाशों के कपड़े 10- 01 ड्राइविंग लाइसेंस 11- 01 पावर बैंक 12- 04 से 05 आधार कार्ड (नवादा/हिसुआ से कुमार गोपी कृष्ण/उदय कुमार सिन्हा)
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


