चौकीदार हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी तेज

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

धमौल थाना के चौकीदार जितेंद्र पासवान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की है। एसआईटी टीम ने 32 संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की, जिसमें दर्जनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का दावा है कि सभी नामजद एवं फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

चौकीदार हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी तेज

धमौल थाना के चौकीदार जितेंद्र पासवान हत्याकांड मामले में पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम द्वारा अब तक करीब तीन दर्जन संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी नामजद एवं फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की छापेमारी

थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि नवादा, शेखपुरा एवं जमुई जिले के कुल 32 संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया है। इस दौरान करीब एक दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी अभियुक्तों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का पूर्ण खुलासा करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हत्या की घटना

गौरतलब है कि 10 मई की शाम धमौल थाना में पदस्थापित तुर्कबन निवासी चौकीदार जितेंद्र पासवान पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों ने थाना से घर लौटते वक्त उन पर चाकू से वार किए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद एवं 8-10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। (नवादा से कुमार गोपी कृष्ण)

सामान्य प्रश्न

जितेंद्र पासवान हत्याकांड में पुलिस ने कितने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की?
पुलिस ने नवादा, शेखपुरा एवं जमुई जिले के कुल 32 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।