
बिंदीचक में प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है हजारों लीटर पानी
कौआकोल, एक संवाददाता कौआकोल प्रखंड के कोल्हुआर पानी टंकी से पानी सप्लाई होने वाला पाइप बिंदीचक आहर के पास फट गया है। फलस्वरुप प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बहकर यूं ही बर्बाद हो रहा है।
कौआकोल, एक संवाददाता कौआकोल प्रखंड के कोल्हुआर पानी टंकी से पानी सप्लाई होने वाला पाइप बिंदीचक आहर के पास फट गया है। फलस्वरुप प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बहकर यूं ही बर्बाद हो रहा है। जिससे एक तरफ पानी की बर्बादी तो हो ही रही है, दूसरी तरफ आम लोगों के घरों तक पीने का पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है। साथ ही किसानों की खेतों में लगी फसल भी पानी से बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना संबंधित संवेदक तथा मोटर ऑपरेटर को दिए जाने के बावजूद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे वहां पर दर्जनों किसानों की खेतों में लगी मसूर, चना, सरसों तथा गेहूं की फसल पानी से बर्बाद हो रहा है।
ग्रामीणों की शिकायत है कि यह पाइप करीब एस वर्ष पूर्व से फटा हुआ है। बावजूद न तो इस पर विभाग का ध्यान जा पा रहा है और न ही पम्प चालक का। इस संबंध में दर्जनों बार इसकी सूचना किसानों द्वारा उक्त पानी टंकी के ऑपरेटर से लेकर विभाग के अधिकारियों को भी दिया गया है। बावजूद न तो कोई देखने आता है और न ही मरम्मत ही किया जा रहा है। किसानों ने डीएम का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए फटे हुए पाइप की मरम्मत कराए जाने का अनुरोध किया है। किसानों की व्यवस्था है कि संबंधित कर्मियों की लापरवाही के कारण एक तरफ लोग पानी पीने के लिए लालायित रह रहे हैं तो दूसरी तरफ फटे पाइप से पानी का बहाव फसल लगी खेतों में होने से किसान तबाह हो रहे हैं। पाइप फटे रहने से बेकार साबित हो रहा सरकार का बहुमुखी योजना सरकार द्वारा मंझिला पंचायत में पीने की पानी के किल्लत को देखते हुए पंचायत के कोल्हुआर गांव में पीएचईडी विभाग के द्वारा बोरिंग कराकर वहां जलमीनार बनाया गया था। जिससे पंचायत के विभिन्न गांवों में पीने की पानी की सप्लाई होती थी। पर देखरेख के अभाव में बिन्दीचक गांव के बधार में ही पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे एक तरफ वहां पर प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी की बर्बाद हो रही है तो दूसरी तरफ लोगों के घरों तक पीने के पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइप से लगातार पानी गिरने से किसानों की खेतों में लगी फसल भी बर्बाद हो रहा है। जिसका कोई देखनहार नहीं है। लोगों का कहना है कि एक साल से पाइप फटा हुआ है, लेकिन शिकायत करने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। ऐसे में पानी बर्बाद हो रहा है, साथ ही लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके चलते लोगों को इस योजना का सही तरीके से लाभ नहीं मिल पा रहा है। पानी की समस्या के जूझने के साथ ही फसल के बर्बाद होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




