चोरी की बुलेट के साथ एक शातिर गिरफ्तार
नवादा की नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक शातिर अपराधी को चोरी की बुलेट बाइक के साथ शहर से गिरफ्तार कर लिया। घटना बुधवार की देर शाम की बतायी जाती है। गिरफ्तार अजय कुमार नालंदा जिले के गिरियक...
नवादा की नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक शातिर अपराधी को चोरी की बुलेट बाइक के साथ शहर से गिरफ्तार कर लिया। घटना बुधवार की देर शाम की बतायी जाती है। गिरफ्तार अजय कुमार नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान निचली बाजार के रूपा यादव का बेटा बताया जाता है।
जानकारी के मुताबिक शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने एक लावारिस बाइक को नो पार्किंग जोन से जब्त किया था। अजय कुमार उसी बाइक को लेने नगर थाने आया था। इसी बीच पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली व उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की बाइक होने की बात स्वीकारी। उसकी निशानदेही पर बाइक आईटीआई के समीप से चोरी की बुलेट बाइक एक मिस्त्री के गैराज से बरामद की गयी। उसने वहां बाइक मरम्मत के लिए लगा रखी थी। नगर थाना एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की बाबत पूछताछ चल रही है।
गिरियक पुलिस पर किया था हमला
गिरफ्तार अजय शराब का बड़ा धंधेबाज बताया जाता है। उसके विरुद्ध गिरियक थाने में इससे जुड़ा मामला दर्ज है। गिरियक एसएचओ सुबोध कुमार ने बताया कि उसके विरुद्ध शराब व पुलिस पर हमला करने के आरोप में तीन जून को गिरियक थाने में मामला दर्ज है। घटना के दिन पुलिस शराब ठिकाने पर छापेमारी के लिए गयी थी। परंतु अजय व उसके साथियों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी थी।