26 दिन बाद भी चोरी का सुराग नहीं
नारदीगंज थाना क्षेत्र के अब्दलपुर पड़रिया गांव में शिक्षिका रंजू देवी के घर में चोरी हुए 26 दिन बीत गये, लेकिन पुलिस मामले को पदाफार्श करने में विफल रही। जबकि पीड़ित ने इस मामले की जानकारी एसपी व...
नारदीगंज। संवाद सूत्र
नारदीगंज थाना क्षेत्र के अब्दलपुर पड़रिया गांव में शिक्षिका रंजू देवी के घर में चोरी हुए 26 दिन बीत गये, लेकिन पुलिस मामले को पदाफार्श करने में विफल रही। जबकि पीड़ित ने इस मामले की जानकारी एसपी व थानाध्यक्ष को देकर मामले की उदभेदन करने की गुहार लगायी थी। तब नारदीगंज पुलिस ने मामले को कांड संख्या 135/2021दर्ज कर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर लिया। घटना 7 जुलाई 2021 की रात में हुई थी। जब शिक्षिका अपने सभी परिवार के साथ राजगीर स्थित मकान पर चली गयी थी, यहां घर सुना पड़ा हुआ था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर के अंदर प्रवेश कर सोना चांदी निर्मित जेवर, बर्तन, रुपये चोरी कर ली थी। इस मामले को लेकर नारदीगंज पंचायत के मुखिया रणविजय पासवान ने कहा पीड़िता ने 15 जुलाई 2021 को एसपी को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी, लेकिन पुलिस अभी तक हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। इस मामले में थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।