
वे परिवार को बढ़ाते रहे, हमने सभी वर्गों का रखा ख्याल : नीतीश
संक्षेप: नवादा/मेसकौर, नसं/निप्रमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाम लिए बगैर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और राजद के शासनकाल पर तीखा हमला बोला है।
नवादा/मेसकौर, नसं/निप्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाम लिए बगैर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और राजद के शासनकाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सात साल बाद जब सत्ता से हटे तो उसने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। वह सिर्फ बेटा, बेटी और पत्नी करते हैं। हमने अपने परिवार के लिए कुछ भी नहीं किया। सिर्फ बिहार के लोगों के लिए काम किया। वह गुरुवार को नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के बिजूबिगहा गांव स्थित केशोराम इंटर विद्यालय के मैदान में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि 2005 से पूर्व राज्य में बड़े पैमाने पर अपराध और झगड़ा-झंझट होता था।

बिहार ऐसी हालत में था कि हर लोग परेशान थे। डर और भय का माहौल था। समाज में विवाद होता था। सही ढंग से पढ़ाई, इलाज, बिजली की व्यवस्था नहीं थी। शाम के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे। हिंदू-मुस्लिम झगड़ा होता था। पढ़ाई का बुरा हाल था। इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सड़कें कम थी और जो थी, वह भी बुरे हाल में थी। पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया, यह ध्यान दीजिए। पहले वाली सरकार ने कोई काम नहीं किया। जबसे हमारी सरकार बनी तबसे बिहार में कानून का राज है। कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है। हमने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। देश की प्रगति में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान है। बिहार इतना विकसित होगा कि अब कोई पीछे नहीं रहेगा। हमारी सरकार बनी तो विकास के हुए कई काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनी तो बिहार के विकास के लिए काफी काम किया। अब डर-भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का माहौल है। पहले मुस्लिम के लिए कोई काम नहीं होता था। 2006 में बड़ी संख्या में कब्रिस्तानों की घेराबंदी की। 2016 से 60 वर्ष से पुराने हिंदू मंदिर की घेराबंदी की गई। सब तरफ सुधार का काम किया। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में ध्यान दिया। बड़ी संख्या में नए स्कूल खोले गए। नियोजित शिक्षक बहाल किए। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लड़के-लड़कियों के लिए पोशाक योजना चलाई। हाल में बीपीएससी द्वारा दो लाख 58 हजार शिक्षकों की बहाली की। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया गया है। पहले स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल था। पीएचसी में इलाज के लिए पहले एक महीने में 29 मरीज जाते थे। तब हमने 2006 में ही अस्पतालों में मुफ्त दवाई और इलाज की व्यवस्था की। अब प्रतिमाह औसतन 11 हजार मरीज पहुंचते हैं। पहले मेडिकल कॉलेज छह थे, जिसे अब 12 कर दिया गया। शेष 27 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। राज्य में सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। 2015 में सात निश्चय के तहत कई काम कराए। सात निश्चय-दो में यह तय किया दस लाख नौकरी और दस लाख रोजगार देंगे। अब यह संख्या बढ़कर 50 लाख हो गई है। अगले पांच सालों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी दिया जाएगा। सरकारी नौकरी की संख्या बढ़ रही है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किया काफी काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2006 में पंचायती राज संस्था और 2007 में नगर निकाय चुनाव में यह तय किया कि 50 फीसदी महिलाएं रहेंगी। जिसे पूरा किया गया। अब उनकी संख्या काफी अधिक है। 2013 में बिहार पुलिस में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। अब बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे अधिक है। 2006 में विश्व बैंक से ऋण लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया और जीविका दीदी नाम दिया। शहरी क्षेत्र में भी स्वयं सहायता समूह का गठन शुरू किया। अब पूरे बिहार में जीविका की संख्या 3 लाख 85 हजार हो गई है। अभी भी गठन जारी है। शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। मुस्लिम समुदाय के लिए काफी काम किया और मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई। मदरसा नके शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन कर दिया। केंद्र सरकार कर रही है काफी मदद सीएम ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार काफी मदद कर रही है। बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्यय बाढ़ नियंत्रण आदि के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई। फरवरी 2025 के बजट में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, नहर के वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। बिहार में खेलो इंडिया का आयोजन हुआ। पीएम काफी मदद कर रहे हैं। केंद्र और बिहार सरकार ने मिलकर काफी काम किया बिहार बहुत ज्यादा विकसित होगा। नवादा जिले में विकास के हुए कई कई काम अपनी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि नवादा जिले में विकास के कई काम हुए। इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान की स्थापना की गई। महिला आईटीआई एवं सभी अनुमंडलों में आईटीआई की स्थापना की गई। नवादा जिले में जीएनएम संस्थान एवं पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गई। कर्पूरी छात्रावास एवं चार आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया गया। कई पथों एवं पुलों का निर्माण कराया गया। फोरलेन निर्माण हुआ। गंगाजल की आपूर्ति की गई। नवादा के ककोलत जलप्रपात का विकास किया गया है। पूरे बिहार में 430 नए योजनाओं की स्वीकृति दी है। जिसमें नवादा में 10 योजना शामिल है और उन योजनाओं पर काम चल रहा है। सकरी नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। बाइपास का निर्माण, प्रेक्षागृह का निर्माण, ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। रजौली में डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई। नवादा शहर में गंगाजल आपूर्ति की जा रही है। छह प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन का निर्माण चल रहा है। रजौली में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। रजौली में ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है। नवादा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा रही है। रजौली विस क्षेत्र में काफी विकास काम हुआ है। 60 ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया गया। तीन कृषि फीडर का निर्माण कराया गया। सिंचाई के लिए काम किया गया। ------- पहले चरण के मतदान से मिल रहा रिपोर्ट, नीतीश फिर बनेंगे सीएम : संजय झा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि गुरूवार को बिहार के 121 विधान सभाओं में मतदान हो रहा है। सीएम भी वोट देकर आए हैं। पहले चरण के मतदान से जो रूझान और रिपोर्ट मिल रहा है कि 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा तो नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम ने यह तय किया है कि बिहार के हरेक परिवार की एक महिला को दस हजार रुपये देंगे, ताकि वे अपना रोजगार शुरू कर सकें। डेढ़ करोड़ महिलाओं के खाते में पैसा चला गया है। शेष को दिसंबर महीने तक तक मिल जाएगा। काम बढ़ने पर दो लाख रुपये की मदद सरकार करेगी। विपक्ष बोलता है कि ये पैसा वापस करना होगा और सूद लगेगा। जबकि कोई पैसा वापस नहीं करना है और न ही सूद लगेगा। सीएम ने हर घर तक बिजली पहुंचा दी। 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। सभा को रजौली विधानसभा क्षेत्र के लोजपा आर के प्रत्याशी विमल राजवंशी, नवादा विधानसभा क्षेत्र की जदयू प्रत्याशी सह विधायक विभा देवी ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया। मंच का संचालन जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने किया। मौके पर विधान पार्षद अशोक यादव, पूर्व विधायक बनवारी राम, जिप अध्यक्ष पुष्पा देवी, रालोमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




