ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादाबिहार को अंधेरे से उजाले में लाई नीतीश सरकार

बिहार को अंधेरे से उजाले में लाई नीतीश सरकार

बिहार को अंधेरे से उजाले में नीतीश कुमार की सरकार लाई है। केन्द्र व राज्य सरकार ने मिलकर देश और प्रदेश को जो स्वरूप दिया है, इसमें लगातार बढ़ोत्तरी ही होगी। शहर के एक होटल में बुधवार को प्रेस वार्ता...

बिहार को अंधेरे से उजाले में लाई नीतीश सरकार
हिन्दुस्तान टीम,नवादाFri, 02 Oct 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार को अंधेरे से उजाले में नीतीश कुमार की सरकार लाई है। केन्द्र व राज्य सरकार ने मिलकर देश और प्रदेश को जो स्वरूप दिया है, इसमें लगातार बढ़ोत्तरी ही होगी। शहर के एक होटल में बुधवार को प्रेस वार्ता में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पाटलिपुत्र के सांसद राम कृपाल यादव ने ये बातें कहीं।

उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि आम जनता के उत्साह से स्पष्ट है कि हर बार सभी एनडीए के साथ रहे हैं और इस बार भी सभी साथ देंगे। विपक्ष कहीं है ही नहीं। यह 21वीं सदी का भारत है। केन्द्र की योजनाओं के साथ ही सात निश्चय का काम सभी जगहों पर बहुत उन्नत तरीके से दिख रहा है। जल जीवन हरियाली का व्यापक असर दिख रहा है। आहर, पोखर पइन की स्थिति सुदृढ़ हुई है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, रजौली के पूर्व विधायक कन्हैया रजवार, भाजपा वाणिज्य मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि गुप्ता, नंद किशोर चौरसिया, भोला सिंह, जितेन्द्र पासवान आदि लोग मौजूद थे।

तेजस्वी की बातें तेजस्वी ही जानें

एक सवाल के जवाब में तंज कसते हुए राम कृपाल यादव ने कहा कि तेजस्वी की बातें तेजस्वी ही जानें। वह बेरोजगारी दूर करने की बात नहीं कर रहे, बल्कि वह अपनी बेरोजगारी दूर करने की चिंता में हैं। वह अब 10 लाख नौकरी देने की बात करते हैं। 15 साल की उनकी सरकार में सिर्फ 94 हजार नौकरी दी गयी जबकि हमने छह लाख से अधिक नौकरी दी है। उन्होंने कृषि बिल पर विरोधियों के विरोध को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष का विरोध निरर्थक है। अब बिचौलयों के चंगुल से किसान निकल गए हैं। वहीं सांसद ने कहा कि लोजपा नाराज नहीं है। चिराग हमारे साथ हैं। अपनी बात रखने की स्वतंत्रता उन्हें है। सीट को लेकर शीर्ष नेतृत्व विचार कर रही है। एक-दो दिन में सब साफ हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें