
नवादा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए सम्मान की बात
नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नितिन नवीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा के साथ ही नवादा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़...
नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नितिन नवीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा के साथ ही नवादा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि नितिन नवीन का निर्विरोध चयन पूरी पार्टी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि यह नवादा के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है क्योंकि नितिन नवीन मूल रूप से नवादा जिले के रजौली विधानसभा अंतर्गत अमावां गांव के निवासी हैं।
उनका इस शीर्ष पद पर पहुंचना न केवल नवादा, बल्कि पूरे बिहार के लिए बड़े सम्मान की बात है। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप रंजन, महामंत्री अरविंद गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, विनोद भोली, मुकेश कुमार समेत शिवरानी केशरी, जीतेन्द्र पासवान, सूर्यनरायण गुप्ता, जितेंद्र बब्लू, मनोज गुप्ता, सीमा कुमारी, सविता आर्य, सुनीता देवी, किरण भारती, चिरंजीवी पाण्डेय, आलोक कुमार, तरुण राजवंशी एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी वर्णनवाल, गौतम भारती, महेश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, संजय भोजपुरी, प्रेम चंद्र पटियाला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




