Hindi NewsBihar NewsNawada NewsNH-20 in Nawada to Get Colorful Plants for Enhanced Green Cover
एनएच-20 पर सड़क किनारे लगाये जाएंगे 10 हजार पौधे

एनएच-20 पर सड़क किनारे लगाये जाएंगे 10 हजार पौधे

संक्षेप: नवादा। अरविन्द कुमार रविनवादा एनएच-20 जल्द ही नये लुक में नजर आएगा। वन विभाग जिले की सीमा तक सड़क के दोनों किनारों पर रंग-बिरंगे खुशबूदार पौधे लगायेगा।

Wed, 3 Sep 2025 03:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा। अरविन्द कुमार रवि नवादा एनएच-20 जल्द ही नये लुक में नजर आएगा। वन विभाग जिले की सीमा तक सड़क के दोनों किनारों पर रंग-बिरंगे खुशबूदार पौधे लगायेगा। इनमें गुलमोहर, पॉल्टोफार्म, महोगिनी, कचनार व नीम के पौधे शामिल हैं। ये खूबसूरत होने के साथ-साथ छायादार भी हैं। ये पौधे इस मार्ग से गुजरने वाले सैलानियों व यात्रियों का मन अपनी रंग-बिरंगी खूबसूरती से मोह लेंगे। इन्हें झारखंड से लगी जिले की सीमा पर स्थित रजौली के चितरकोली चेकपोस्ट से लेकर नालंदा जिले की सीमा पर स्थित खरांट तक लगाया जाएगा। तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी में सड़क के दोनों ओर 10 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए विशेष रूप से मजबूत बांस के पेंट किये गये गैबियन मंगाये जा रहे हैं, जिसके भीतर पौधों को सुरक्षित लगाया जाएगा। ताकि इन्हें मवेशियों द्वारा नष्ट नहीं किया जा सके। वन विभाग इन पौधों की तीन वर्षों तक देखभाल करेगा। इस बीच यदि कोई पौधा नष्ट हो जाएगा तो उसकी जगह पर दूसरा पौधा लगा दिया जाएगा। तीन वर्षों तक में ये पौधे 12 से 15 फीट ऊंचे हो जाएंगे। इसके बाद इनके नष्ट होने की संभावना नहीं के बराबर होगी। पौधे लगाने का काम अभी हाल ही में रजौली की ओर से शुरू किया गया है। अगले दस दिनों के भीतर इसे पूरा कर लिये जाने की संभावना है। सात लाख पौधे लगाये गये जिले में जिले में अब तक करीब सात लाख पौधे लगाये जा चुके हैं। यह लक्ष्य का 80 फीसदी से अधिक है। जिले में 2025-26 में 08 लाख 56 हजार 400 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें से वन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न रेंजों की वनभूमि पर 03 लाख 96 हजार पौधे लगाये जाने थे। यह लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इसके तहत रजौली रेंज में 01 लाख 76 हजार 200, सिरदला रेंज में 66 हजार 200, नवादा रेंज में 66 हजार 200 व कौआकोल रेंज में 66 हजार 200 पौधे लगाये जा चुके हैं। इसके अलावा जीविका दीदियों द्वारा इस वर्ष 02 लाख 21 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। ये पौधे जीविका दीदियों को वन विभाग द्वारा नजदीकी नर्सरियों से उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इनमें से तकरीबन 01 लाख पौधे अभी नर्सरियों से उठाया जाना शेष है। जबकि 36 हजार पौधे वन विभाग की भूमि के किनारे बसे ग्रामीणों के गांवों में लगाने का लक्ष्य भी पूरा कर लिया गया है। वहीं विभिन्न सरकारी एजेंसियों, स्कूली छात्राओं, गैर सरकारी संगठनों आदि को पौधरोपण के लिए पौधे दिये जा चुके हैं। कृषि वानिकी योजना के तहत पौधरोपण का काम अभी जारी है। आवश्यक होने पर अन्य एजेंसियों को नजदीकी नर्सरियों से वन विभाग द्वारा पौधे उपलब्ध कराये जा रहे हैं। फलदार व फूलदार पौधे लगाये गये जिले में इस वर्ष फलदार व फूलदार तथा छायादार पौधे लगाये गये हैं। ताकि लोगों को गर्मी के दिनों में छाया मिल सके और इसके तैयार पर होने पर उसका उपयोग भी किया जा सके। इसके लिए जिले की नौ नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार कराये गये थे। इन नर्सरियों का कुल एरिया करीब 37 हेक्टेयर है। नवादा आईटीआई, सिरदला, हिसुआ का मंझवे, रजौली का हरदिया व कौआकोल नर्सरियों का क्षेत्रफल 01-01 हेक्टेयर है। जबकि चार अन्य नर्सरियां नारदीगंज में 2 हेक्टेयर, सिरदला के घाट बकसीला में 20 हेक्टेयर एवं रजौली के पड़रिया व कौआकोल के सेखोदेवरा में 5- 5 हेक्टेयर भू- भाग में फैले हैं। इनमें इमारती व फूलदार पौधों में सागवान व सीसम के अलावा करंज, धोड़ करंज, नीम, गुलमोहर, सेमल, कचनार आदि के पौधे तैयार किये गये थे। इनमें से कचनार, गुलमोहर आदि पौधे सड़क किनारे रास्तों पर लगाये गये हैं। जबकि फलदार पौधों में अनार, अमरूद, बैर, शरीफा, जामुन, सहजन, आम आदि के पौधे तैयार कराये गये थे। बढ़ेगा हरित आवरण का दायरा बड़ी संख्या में पौधरोपण से जिले में हरित आवरण का दायरा बढ़ेगा। नवादा जिले का कुल भू-भाग 2 लाख 49 हजार 400 हेक्टेयर है। जिसमें से 23.4 फीसदी भू-भाग यानि 58 हजार 364 हेक्टेयर में वन हैं। नवादा में 9539.01, रजौली में 33598.62, कौआकोल में 14914.85 और हिसुआ में 312.32 हेक्टेयर वन विभाग की भूमि उपलब्ध है। वन विभाग का लक्ष्य हरित आवरण का दायरा बढ़ाना है। इसके तहत इस वर्ष जिले में पौधरोपण का लक्ष्य दो गुणा से अधिक कर दिया गया है। 2024-25 में जिले में करीब 04 लाख पौधे लगाये गये थे। वर्जन एनएच-20 पर 10 किमी में सड़क के दोनों ओर पौधे लगाये जाएंगे। पौधरोपण का कार्य शुरू कर दिया गया है। दस दिनों में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तीन वर्षों तक इसका मेंटनेंस किया जाएगा। जिले में चालू वर्ष में अब तक सात लाख पौधे लगाये जा चुके हैं। सितम्बर तक पौधरोपण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -------------- श्रेष्ठ कृष्णा, वन प्रमंडल पदाधिकारी, नवादा।