एनएच 20 पर छोटे-बड़े वाहन हो रहे पार्क पर कार्रवाई नहीं
नवादा जिले में NH-20 पर अवैध पार्किंग से हाईवे हादसों का सिलसिला बढ़ रहा है। प्रशासन ने अतिक्रमण को रोकने के लिए कठोर कार्रवाई की घोषणा की है।

नवादा जिले से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 20 इन दिनों हादसों का हाईवे बनती जा रही है।
सुरक्षा समस्याएं
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और असमय जा रही जानों के मद्देनजर सरकार और प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया और एनएच किनारे से हर प्रकार के अतिक्रमण और वाहनों की अवैध पार्किंग को हटाने का निर्णय लिया गया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं है।
स्थानीय लोगों का दर्द: रोज डर-डर कर जीते हैं
एनएच-20 के किनारे स्थित बुधौल बस पड़ाव के पास रहने वाले एक अस्पताल से जुड़े धर्मेन्द्र कुमार और व्यवसायी संघ से जुड़े होटल संचालक राजेश्वर कुमार ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि यहां स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी दूभर है।
प्रशासन की जिम्मेदारी की है सख्त जरूरत
इस पूरे मामले पर जब नवादा के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सरकार के निर्देशों के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
<p>आम सवाल</p>
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


