Hindi NewsBihar NewsNawada NewsNew Special Train for Navada Residents Ahmedabad to Sheikhpura Service
अहमदाबाद-शेखपुरा पूजा स्पेशल ट्रेन कल पहुंचेगी कल

अहमदाबाद-शेखपुरा पूजा स्पेशल ट्रेन कल पहुंचेगी कल

संक्षेप: नवादा, हिन्दुस्तान संवादददाता। नवादावासियों को एक पूजा स्पेशल ट्रेन का लाभ प्रदान किया गया है। शनिवार को अहमदाबाद से खुली पूजा स्पेशल ट्रेन नवादा हो कर चलायी गयी है।

Sun, 19 Oct 2025 10:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिन्दुस्तान संवादददाता। नवादावासियों को एक पूजा स्पेशल ट्रेन का लाभ प्रदान किया गया है। शनिवार को अहमदाबाद से खुली पूजा स्पेशल ट्रेन नवादा हो कर चलायी गयी है। अहमदाबाद-शेखपुरा पूजा स्पेशल ट्रेन सोमवार को तिलैया और नवादा पहुंचेगी। यहां के बाद इसका ठहराव सीधे शेखपुरा होगा। अहमदाबाद से शनिवार को खुली पूजा स्पेशल ट्रेन की कुल दो फेरी होगी, जबकि शेखपुरा से खुल कर अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन की भी कुल दो फेरी होगी। दीपावली और छठ महापर्व पर घर आने-जाने वाले प्रवासियों को इस स्पेशल ट्रेन से बड़ी सहूलियत होगी। 09463 ट्रेन अहमदाबाद से शनिवार 18 अक्टूबर को खुली और 20 अक्टूबर सोमवार को यह शेखपुरा पहुंचेगी, जबकि इसकी दूसरी फेरी 23 अक्टूबर को होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी प्रकार, 09464 ट्रेन शेखपुरा से 20 अक्टूबर को खुलेगी और इसकी दूसरी फेरी 25 अक्टूबर को होगी। आईसीएफ रेक के साथ परिचालित होने वाली इस पूजा स्पेशल टीओडी कैटेगरी ट्रेन की कोच कम्पोजिशन सेकेंड एसी, स्लीपर, जनरल बोगी वाली है, जबकि एसएल-आर/डी कोच हैं। किऊल-गया रेलखंड को इस एक और सुविधाजनक ट्रेन की तात्कालिक सेवा मिल जाने से नवादा और तिलैया में ठहराव करने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिल सकेगा। 09463 अहमदाबाद-शेखपुरा नवादा पहुंचेगी सोमवार को 1:37 बजे मध्यरात्रि को 09463 अहमदाबाद से 18 अक्टूबर शनिवार को 3:20 बजे तीसरे पहर अहमदाबाद से खुलना निर्धारित था, जबकि यह 4:10 बजे नडियाद जंक्शन, 4:27 बजे आणंद जंक्शन, 5:09 बजे छायापुरी, 6:13 बजे गोधरा जंक्शन, 6:58 बजे दाहोद, 9:08 बजे रतलाम जंक्शन, 9:58 बजे नागदा जंक्शन, 11:18 बजे उज्जैन जंक्शन, 12:08 बजे मक्सी जंक्शन, 2:28 बजे मध्य रात्रि संत हिरदाराम नगर, अहले सुबह 5:08 बजे बीना जंक्शन, 2:05 बजे मानिकपुर जंक्शन, 3:48 बजे प्रयागराज छिक्की जंक्शन, 5:50 बजे मिर्जापुर, 8:10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 9:15 बजे भभुआ रोड, 10:30 बजे सासाराम जंक्शन, 1048 बजे डेहरी ऑन सोन, 11:08 बजे अनुग्रह नारायण रोड, मध्य रात्रि 12:25 बजे गया जंक्शन, 1:15 बजे तिलैया जंक्शन, 1:35 बजे नवादा तथा 4:00 बजे सुबह शेखपुरा जंक्शन पहुंचेगी। 09464 ट्रेन शेखपुरा से खुल कर 6:57 बजे सुबह पहुंचेगी नवादा वापसी में यह ट्रेन 20 अक्टूबर सोमवार को 6:30 सुबह शेखपुरा से खुलेगी। 6:57 बजे नवादा, 7:17 बजे तिलैया जंक्शन, 8:35 बजे गया जंक्शन, 9:30 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 9:50 बजे डेहरी ऑन सोन, 10:10 बजे सासाराम जंक्शन, 10:42 बजे भभुआ रोड, 1:20 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 3:32 बजे मिर्जापुर, 4:35 बजे प्रयागराज छिक्की जंक्शन, 8:00 बजे मानिकपुर जंक्शन, 9:55 बजे सतना जंक्शन, 10:32 बजे मैहर, 11:55 बजे कटनी जंक्शन, मध्य रात्रि 1:50 बजे दमोह, अहले सुबह 5:05 बजे बीना जंक्शन, सुबह 7:55 बजे संत हिरदाराम नगर, 9:42 बजे मक्सी जंक्शन, 10:35 बजे उज्जैन जंक्शन, 12:02 बजे नागदा जंक्शन, 13:40 बजे रतलाम जंक्शन, 1:40 बजे रतलाम जंक्शन, 03:00 बजे दाहोद, 4:45 बजे गोधरा जंक्शन, 5:35 बजे छायापुरी, 6:07 बजे आणंद जंक्शन, 6:24 बजे नडियाद जंक्शन तथा 8:00 बजे अहमदाबाद जंक्शन पहुंच जाएगी।