जन सुराज के जिलाध्यक्ष बने त्रिवेणी सिंह

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में जन सुराज पार्टी की जिला सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने त्रिवेणी सिंह को जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। सभी को पार्टी के विस्तार के लिए जिम्मेदारी दी गई है।

जन सुराज के जिलाध्यक्ष बने त्रिवेणी सिंह

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में रविवार को जन सुराज पार्टी की जिला सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस दौरान मनोज भारती ने नवादा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में त्रिवेणी सिंह, महामंत्री सरयू प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष ललन शर्मा, महिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी, मुख्य प्रवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह, सरस्वती देवी सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि नालंदा क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर नवादा जिला की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

सभी जिला एकल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी कि पार्टी के विस्तार के लिए 15 दिनों में अपनी जिला कमिटी की सूची क्षेत्रीय कमेटी को सौंपे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन, नवादा विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह, डॉ. मधुकर कुमार, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कमल किशोर बिंदु, अशोक कुमार सिंह, राधा देवी, पृथ्वीराज बसंत, मो. हैदर साकिब को जिला सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। पदाधिकारियों के नामों की हुई घोषणा बैठक में जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, महामंत्री सरयू प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी ललन शर्मा, महिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी, युवा अध्यक्ष नीरज कुमार, किसान अध्यक्ष मुकेश कुमार बब्लू, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर रविन्द्र प्रसाद सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल कुमार,ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, अंबेडकर मंच अध्यक्ष देवराज पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हाजी ज़ुबैर आलम, मुख्य प्रवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह, सरस्वती देवी को मुख्य प्रवक्ता का पदभार सौंपा गया। (नवादा से कुमार गोपी कृष्ण)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।