शौर्य और बलिदान के जीवंत प्रतीक हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Jan 24, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को शौर्य और पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष कुमार सिन्हा ने की। एसडीएम अमित अनुराग ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित सभी वक्ताओं ने नेताजी के बलिदान और उनकी विचारधारा को याद किया।

शौर्य और बलिदान के जीवंत प्रतीक  हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को पूरे उत्साह के साथ शौर्य व पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी मनीष कुमार सिन्हा ने की। कलेक्ट्रेट के बगल स्थित डॉ. भीम राव अबेंडकर पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सदर एसडीएम अमित अनुराग ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि नेताजी शौर्य और बलिदान के जीवंत प्रतीक हैं। अध्यक्ष मनीष सिन्हा ने उन्हें अपना आदर्श बताते हुए कहा कि नेताजी के बिना देश की आजादी इतनी सहज नहीं होती।

ब्रिगेड के कोषाध्यक्ष दिलीप यादव ने उन्हें विश्व रत्न की संज्ञा दी। मौके पर मौजूद विहिप के सुबोध लाल ने नेताजी की प्रतिमा शीघ्र स्थापित करने की मांग की। प्रो.सुरेंद्र चौधरी ने उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया। सुजाता सिन्हा ने नेताजी की मृत्यु के साक्ष्य न होने की बात कहते हुए उन्हें आज भी जीवित बताया। मौजी राम ने नेताजी से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए गोमो स्टेशन के ऐतिहासिक संदर्भ का उल्लेख किया। नरेंद्र कुमार लल्लू ने बताया कि नेताजी की जयंती मनाना या उसमें भाग लेना अपने आप में सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में अयोध्या पासवान, रामविलास यादव, शशि भूषण प्रसाद सहित दर्जनों वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अंत में नेताजी अमर रहे के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर अभिषेक रंजन, आनंद सिन्हा, पप्पू रविदास, मथुरा चौहान ,दिलीप कुमार, गुड्डू सिंह ,अशोक साहू , प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार, विनोद कुमार, अंजू देवी , निरंजन चौधरी , दयानंद कुमार , प्रयाग रविदास ,संतोष सिन्हा , सुनील बुंदेला , केशव कुमार सिंह , अभिषेक सिन्हा , सुरेंद्र सिन्हा , नवीन कुमार सिन्हा उर्फ छोटू ,अतुल सिन्हा ,रवि रंजन, मनोज सिंह , संजय भोजपुरी मिथिलेश कुमार , अंकित राज आदि सुभाष ब्रिगेड के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;