Nawada News: पांच वरीय रचनाकारों को मिलेगा रत्नाकर शिखर सम्मान

हिन्दुस्तान, नवादा
share

Nawada News: नवादा में मगही रत्न रामरतन प्रसाद सिंह रत्नाकर की प्रथम पुण्यतिथि पर 17 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सह सम्मान समारोह आयोजित होगा। रत्नाकर फाउंडेशन पांच रचनाकारों को मगही साहित्य में योगदान के लिए रत्नाकर शिखर सम्मान देगा। कार्यक्रम में रत्नाकर के साहित्यिक योगदान को याद करने के साथ मगही भाषा के संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा होगी। समारोह की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी।

Nawada News: पांच वरीय रचनाकारों को मिलेगा रत्नाकर शिखर सम्मान

मगही साहित्यकारों को मिलेगा रत्नाकर शिखर सम्मान

Nawada News:

मगही भाषा और साहित्य की समृद्ध परंपरा को संरक्षित रखने वाले वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार और इतिहासकार रहे मगही रत्न स्व. रामरतन प्रसाद सिंह रत्नाकर की प्रथम पुण्यतिथि पर 17 अक्टूबर शनिवार को श्रद्धांजलि सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। रत्नाकर फाउंडेशन, नवादा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मगही साहित्य की उत्कृष्ट सेवा करने वाले पांच विशिष्ट रचनाकारों को रत्नाकर शिखर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। इनमें मगध विश्वविद्यालय के मगही विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. भरत सिंह को मरणोपरांत, जबकि गया के साहित्यकार डॉ. सच्चिदानंद प्रेमी, मगही फिल्मकार, अभिनेता व लेखक प्रभात वर्मा, नवादा की कलमकार प्रो. वीणा मिश्रा और नालंदा के कवि जयराम देवसपुरी को मगही भाषा-साहित्य की सेवा के लिए रत्नाकर शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम गोनावां स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। इसमें नवादा सहित पटना, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसराय और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में साहित्यकार व पत्रकार शामिल होंगे। समारोह में स्व. रत्नाकर के व्यक्तित्व, कृतित्व और साहित्यिक योगदान को याद करने के साथ मगही भाषा-साहित्य की वर्तमान स्थिति, उसकी संभावनाओं और उसके संरक्षण एवं संवर्धन की जरूरतों पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवादा के साहित्यकार नरेंद्र प्रसाद सिंह करेंगे। आयोजन समिति के संयोजक ओंकार शर्मा कश्यप, अध्यक्ष राजेश मंझवेकर तथा सचिव उत्पल भारद्वाज ने बताया कि समारोह की शुरुआत सुबह 10:30 बजे माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से रामरतन सिंह रत्नाकर और मगध विषय पर परिचर्चा होगी। दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक काव्यांजलि के माध्यम से स्व. रत्नाकर को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

समारोह से जुड़े सवाल-जवाब

✦श्रद्धांजलि सह सम्मान समारोह कब और कहां आयोजित किया जाएगा?−
समारोह 17 अक्टूबर शनिवार को गोनावां स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsनवादाNawada News: पांच वरीय रचनाकारों को मिलेगा रत्नाकर शिखर सम्मान