भट्ठी ध्वस्त,शराब व उपकरण के साथ छह आरोपित धराये
नवादा पुलिस ने शराब की तस्करी और निर्माण के खिलाफ छापेमारी की। पुलिस ने सिरदला थाना क्षेत्र में एक अवैध देसी महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया और 44 लीटर तैयार शराब तथा 230 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब बरामद की। पुलिस ने इस कार्रवाई में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया।
नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा पुलिस का शराब की तस्करी, बिक्री व निर्माण के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर व्यापक पैमाने पर चल रही एक शराब भट्टी को विनष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने शराब व उपकरणों के साथ शराब तस्करों समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मौके से 44 लीटर देसी तैयार देसी महुआ शराब व 230 लीटर अर्द्धनिर्मित देसी महुआ शराब बरामद किया। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने सिरदला थाना क्षेत्र के रबियो गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से चल रही एक देसी महुआ शराब निर्माण की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया।
छापेमारी के दौरान घटनास्थल से 42 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गयी। जबकि 230 लीटर के करीब अर्द्धनिर्मित देसी महुआ शराब मौके पर ही विनष्ट कर दी गयी। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त कई उपकरण बरामद किये। इनमें 01 चूल्हा, 01 गैस सिलेंडर एवं 01 चुलाई मशीन बरामद की गयी। मौके से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सिरदला थाना कांड संख्या-04/26 दर्ज किया गया। धमौल से एक आरोपित गिरफ्तार धमौल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर धमौल में छापेमारी कर एक आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के क्रम में मौके से 02 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गयी। इस मामले में 06 जनवरी को धमौल थाना कांड संख्या-01/26 दर्ज किया गया। वहीं शराब से जुड़े मामले में दो अन्य आरोपितों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर लिया। सभी आरोपितों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




