Nawada News: आज से शहर में वाहनों के प्रवेश पर रोक,12 ड्रॉप गेट बने
हिन्दुस्तान, नवादा
Nawada News: दुर्गापूजा के दौरान भीड़ और यातायात नियंत्रित करने के लिए नवादा नगर क्षेत्र में 12 स्थानों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। 17 अक्टूबर 2026 की शाम चार बजे से 20 अक्टूबर तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात डीएसपी को व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। बाइकर्स गैंग, अफवाह फैलाने वालों और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस विशेष नजर रखेगी।

Nawada News: दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। इसके तहत नवादा नगर क्षेत्र में 12 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाकर वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया गया है। नवादा के डीएम व एसपी द्वारा इस आशय के जारी संयुक्त आदेश के मुताबिक 17 अक्टूबर 2026 की शाम चार बजे से 20 अक्टूबर तक इन स्थानों से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिससे भारी वाहन व छोटे वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य पूजा पंडालों के आसपास भीड़ नियंत्रित करने के साथ ही जाम की समस्या से निपटना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर शहर में सुरक्षित व सुविधाजनक पूजा का माहौल कायम करना है।
अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई
ये भी पढ़ें:Kishanganj News: दुर्गा पूजा पर जाम से मिलेगी मुक्ति, किशनगंज पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦नवादा में वाहनों का आवागमन कब प्रतिबंधित रहेगा?−
संयुक्त आदेश के मुताबिक 17 अक्टूबर 2026 की शाम चार बजे से 20 अक्टूबर तक निर्धारित स्थानों से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
✦नवादा नगर क्षेत्र में कितने स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए जा रहे हैं?+
✦नवादा शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का प्रभार किसे सौंपा गया है?+
✦अफवाह फैलाने वालों के मामले में प्रशासन ने क्या निर्देश दिया है?+

