Hindi NewsBihar NewsNawada NewsNawada District Proposes Reduction in Sand Quarry Rates to Boost Revenue
बंदोबस्त नहीं होने वाले बालू घाटों की दरें होंगी कम

बंदोबस्त नहीं होने वाले बालू घाटों की दरें होंगी कम

संक्षेप:

नवादा। अरविन्द कुमार रविबंदोबस्त नहीं होने वाले जिले के बालू घाटों की कीमतें कम होंगी। राजस्व को रहे नुकसान को देखते हुए इन घाटों की सुरक्षित जमा राशि में संशोधन करने का प्रस्ताव है।

Dec 13, 2025 12:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा। अरविन्द कुमार रवि बंदोबस्त नहीं होने वाले जिले के बालू घाटों की कीमतें कम होंगी। राजस्व को रहे नुकसान को देखते हुए इन घाटों की सुरक्षित जमा राशि में संशोधन करने का प्रस्ताव है। ताकि घाटों की बंदोबस्ती हो सके और सरकार को राजस्व प्राप्त हो सके। जिलास्तरीय निर्धारण कमेटी ने इसके लिए पूर्व निर्धारित सुरक्षित जमा राशि यानि घाटों की बंदोबस्ती के लिए तय की गयी बेस प्राइस को आधार मानते हुए उस राशि पर प्रति वर्ष 20 फीसदी वृद्धि की दर पर निविदा हेतु अनुशंसा की है। डीएम की अध्यक्षता वाली जिलास्तरीय कमेटी ने विभाग को भेजे गये पत्र में उक्त सुरक्षित जमा राशि पर निविदा के लिए मार्गदर्शन की मांग की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ताकि जिले के समस्त बालू घाटों की बंदोबस्ती हो सके। कमेटी में जिला खनन पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, दोनों अनुमंडलों के एसडीएम व डीसीएलआर शामिल थे। आठ बालू घाटों की कम की गयी दरें पहले चरण में आठ बालू घाटों की पूर्व निर्धारित सुरक्षित जमा राशि पर 20 फीसदी प्रति वर्ष की वृद्धि के साथ निविदा कराने की अनुशंसा की गयी है। इनमें इनमें सकरी नदी पर रोह अंचल में स्थित करनपुर बालू घाट ब्लॉक नंबर-02, सकरी नदी पर नवादा अंचल में स्थित जमुआवां-पटवासराय बालू घाट ब्लॉक नंबर-05, सकरी नदी पर वारिसलीगंज अंचल में स्थित मिल्की/चिलौंगिया बालू घाट ब्लॉक नंबर-06, ढाढर नदी पर नारदीगंज/हिसुआ अंचल में स्थित प्रतापपुर-मनिडाक स्थान बालू घाट ब्लॉक नंबर-09, खुरी नदी पर नवादा अंचल में स्थित ननौरा बालू घाट ब्लॉक नंबर-17, तिलैया नदी पर मेसकौर अंचल में स्थित परोरिया बालू घाट ब्लॉक नंबर-22, तिलैया नदी पर नरहट अंचल में स्थित जलालपुर बालू घाट ब्लॉक संख्या-23 एवं बड़गांव बालू घाट ब्लॉक नंबर-28 शामिल हैं। तीन बार में नहीं हुआ निविदा निस्तारण जिले में कुल बालू घाटों की संख्या 31 है। इनमें से 03 बालू घाट पर्यावरणीय दृष्टिकोण से अनफिट होने के कारण स्टेट इनवायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट अथारिटी (सिया) द्वारा रद्द किये जा चुके हैं। शेष 28 बालू घाटों में से अभी तक 18 बालू घाटों का पट्टा निष्पादन हो सका है। इनमें से 09 बालू घाट एक-दो वर्षों तक चलाने के बाद सरेंडर कर दिये गये। जबकि मात्र 09 घाट वर्तमान में चालू स्थिति में हैं। चालू बालू घाटों में ब्लॉक नंबर-01, 07, 08, 11, 13, 19, 21, 25 व 27 शामिल हैं। जबकि सरेंडर घाटों में ब्लॉक नंबर-02, 03, 05, 09, 17, 20, 23, 28 व 29 शामिल हैं। 02 बालू घाटों को चालू नहीं करने के कारण इनकी अग्रधन राशि विभाग द्वारा जब्त कर ली गयी। इनमें ब्लॉक नंबर-06 व 22 शामिल हैं। 07 बालू घाटों की पुर्न बंदोबस्ती के लिए तीन बार निविदा करायी गयी। परंतु इनमें से एक का भी निष्पादन नहीं हो सका। इनमें ब्लॉक नंबर-02, 05, 06, 09, 17, 22 व 23 शामिल हैं। अधिक राशि के कारण नहीं मिले आवेदक बालू घाटों की न्यूनतम सुरक्षित जमा राशि के काफी अधिक होने व बालू की मात्रा के उस अनुपात में कम होने के कारण पूर्व में तीन बार में एक भी निविदा का निष्पादन नहीं हो सका। तीनों ही बार एक भी आवेदक ने किसी भी बालू घाट के लिए आवेदन नहीं दिया। जिससे इस बात की स्पष्ट जानकारी मिली कि राशि अधिक होने के कारण निविदा निस्तारित नहीं हो सकी और बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं की जा सकी। न्यूनतम सुरक्षित जमा राशि के कम होने के बाद बालू घाटों की निविदा निस्तारित होने और इसके बंदोबस्त होने की संभावना है। वर्जन तीन बार की निविदा के बाद एक भी बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं होने के कारण डीएम की अध्यक्षता वाली जिलास्तरीय कमेटी द्वारा पूर्व निर्धारित बेस प्राइस को मानक मानते हुए प्रति वर्ष 20 फीसदी वृद्धि पर निविदा के लिए विभाग से मार्गदर्शन की मांग की गयी है। इसमें आठ बालू घाट शामिल हैं। मार्गदर्शन के अनुरूप मामले में अग्रेतर कार्रवाई होगी। ----------- प्रत्यय अमन, जिला खनन पदाधिकारी नवादा।