Nawada News: रोल-प्ले में सिरदला और लोकनृत्य में कौआकोल ने मारी बाजी
Nawada News: नवादा में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत जिला स्तरीय रोल-प्ले और लोकनृत्य प्रतियोगिता हुई। रोल-प्ले में पीएम श्री आदर्श इंटर विद्यालय सिरदला प्रथम, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा द्वितीय और पीएम श्री कन्या इंटर विद्यालय हिसुआ तृतीय रहा। लोकनृत्य में इंटर विद्यालय कौआकोल ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक मुद्दों, जीवन कौशल और क्षेत्रीय कला को प्रस्तुत किया। चयनित श्रेष्ठ टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजने की प्रक्रिया निर्धारित की गई।

Nawada News:
जिला स्तरीय रोल-प्ले प्रतियोगिता में सिरदला के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया, जबकि लोकनृत्य में कौआकोल की टीम अव्वल रही। शहर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अभिनय और लोककला के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रोल-प्ले प्रतियोगिता में पीएम श्री आदर्श इंटर विद्यालय सिरदला ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा दूसरे और पीएम श्री कन्या इंटर विद्यालय हिसुआ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं लोकनृत्य प्रतियोगिता में इंटर विद्यालय कौआकोल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनिया बिगहा नरहट दूसरे और आदर्श इंटर स्कूल सिरदला तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के परिणाम से सफल विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह देखा गया।


