Hindi NewsBihar NewsNawada NewsNawada Bypass Construction to Ease Traffic Jam by 2026
ग्रीन फील्ड बाईपास के निर्माण से शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति

ग्रीन फील्ड बाईपास के निर्माण से शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति

संक्षेप:

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नए साल 2026 में एक आस जग गयी है कि नवादा शहर को लगातार रहने वाली जाम से मुक्ति मिल जाएगी। नए साल में ग्रीन फील्ड बाईपास का निर्माण पूर्ण हो जाने की उम्मीद है।

Jan 03, 2026 03:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नए साल 2026 में एक आस जग गयी है कि नवादा शहर को लगातार रहने वाली जाम से मुक्ति मिल जाएगी। नए साल में ग्रीन फील्ड बाईपास का निर्माण पूर्ण हो जाने की उम्मीद है। जाम से राहत मिलने पर यातायात काफी सुगम हो जाएगी। नवादा-कादिरगंज-जमुई ग्रीन फील्ड बाईपास के निर्माण से शहर से होकर जमुई, लखीसराय और देवघर के लिए जाना नहीं होगा, तो बड़ी राहत मिलेगी। वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण हर दिन लगने वाला जाम नासूर बन कर रह गया है। इसके निदान को लेकर पिछले दिनों जिलाधिकारी ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाईपास के निर्माण से शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और दूरस्थ क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी, जो शहरवासियों के लिए भी राहत भरा साबित होगा। नवादा शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की पहल के तहत गतिविधियां शुरू कर दी गयी हैं। एनएच 20 स्थित नहर पर से कादिरगंज तक बनने वाले नवादा बायपास के लिए मापी का कार्य सम्पन्न हो चुका है। जबकि बायपास के अंतर्गत आने वाले मौजों के खेसरा का सत्यापन कार्य भी जारी है। नवादा सदर के अंचल अधिकारी विकेश कुमार सिंह की देखरेख में भूमि मापी और खेसरा सत्यापन का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। कुल 8.13 किमी लम्बा होने वाला नवादा बायपास ग्रीनफील्ड होगा। इस बायपास के लिए 90 फीसदी से अधिक क्षेत्र सिर्फ धनहर खेत होंगे। इधर, आवासीय प्लॉट नहीं है। आवासीय की श्रेणी टाइप वन या टाइप टू भूमि का निर्धारण इस क्रम में होगा। सीओ ने बताया कि मापी के बाद सिया अर्थात सामाजिक अंकेक्षण प्रभाव का कार्य कराया गया है। मापी और सत्यापन प्रक्रिया के क्रम में नवादा सदर अंचल अधिकारी के साथ ही पुल निर्माण निगम के एई समेत राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मी, अंचल अमीन की सक्रियता से पूरी कर ली गयी है। सर्वेक्षण कार्य के क्रम में स्थानीय लोगों की रही सहभागिता जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर नवादा बायपास के निर्माण कार्य को लेकर यह कदम उठाए जाने के बाद नवादा शहर को जाम से मुक्ति दिलाने का रास्ता साफ हो जाएगा। अंचल अधिकारी विकेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण और नापी के इस कार्य से जमीन संबंधित दस्तावेजों के सटीक होने का प्रमाण सत्यापित हो जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि भविष्य में निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अड़चन नहीं आएगी। वैसे भी ग्रीनफील्ड एरिया होने के कारण किसी प्रकार की बाधा आने की संभावना नगण्य ही है। चूंकि यह आवासीय प्रक्षेत्र है ही नहीं, इसलिए दिक्कतों का सामना करने की नौबत नहीं आ सकेगी। स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। बेहतर सम्पर्क साधन से बन जाएगी बात सीओ विकेश कुमार सिंह ने बताया कि नवादा बायपास के निर्माण से कादिरगंज, नवादा शहर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों को बेहतर संपर्क का साधन मिल जाएगा। इससे न सिर्फ यातायात में सुविधा होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिल सकेगी। नवादा बायपास निर्माण की प्रक्रिया के बारे में सीओ ने बताया कि सारी विधिक प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य का आरम्भ हो जाएगा। डीएम ने भी कार्य की बारीक समीक्षा की प्रक्रिया के बाद कहा है कि परियोजना की सफलता को लेकर यह एक महत्वपूर्ण चरण है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा तय होगी। इधर, इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए प्रशासनिक पहल की प्रशंसा की है। सभी ने जल्द निर्माण की उम्मीद जतायी है। उल्लेखनीय है कि यह परियोजना नवादा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।