Nawada News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नवादा बना अंडर-14 का चैंपियन

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

Nawada News: कटिहार में 13 से 15 अक्टूबर तक हुई एसजीएफआई राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मगध प्रमंडल की ओर से खेलते हुए नवादा के खिलाड़ियों ने अंडर-14 वर्ग का खिताब जीता। टीम ने कुल 11 पदक हासिल किए, जिनमें 6 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य शामिल हैं। नवादा बॉक्सिंग एसोसिएशन और विद्यालय प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Nawada News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नवादा बना अंडर-14 का चैंपियन

अंडर-14 बॉक्सिंग में नवादा की शानदार जीत

Nawada News:

कटिहार में 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित एसजीएफआई राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मगध प्रमंडल की टीम में शामिल होकर नवादा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। नवादा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सचिन कुमार, प्रशांत कुमार, अमित कुमार, अविनाश कुमार (आरपीएस स्कूल, नवादा) तथा गौरव कुमार (डीपीएस, नवादा) शामिल हैं। वहीं, रजत पदक विजेताओं में सतैया और अर्णव (आरपीएस, नवादा) के नाम शामिल हैं। कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आशुतोष कुमार (जेडीपीएस स्कूल, नवादा) सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। नवादा के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। पदक विजेता खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपने-अपने विद्यालयों और जिले को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर नवादा बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एकलव्य भगत, सचिव दिलीप कुमार, जिले के वरीय शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा तथा आरपीएस स्कूल के निदेशक इंजीनियर रंजय कुमार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवादा के खिलाड़ी भविष्य में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करेंगे। (नवादा से कुमार गोपी कृष्ण)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦नवादा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल कितने पदक जीते?−
नवादा के खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीते, जिनमें 6 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsनवादाNawada News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नवादा बना अंडर-14 का चैंपियन