Hindi NewsBihar NewsNawada NewsNational Lok Adalat Scheduled for December 13 in Nawada Key Meeting Held
नोटिसों का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित कराएं सभी थानेदार

नोटिसों का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित कराएं सभी थानेदार

संक्षेप:

नवादा में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसके सफल आयोजन के लिए सभी थाना अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोटिसों के तामिला और पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव ने सभी थानाध्यक्षों को सक्रियता दिखाने का निर्देश दिया।

Sun, 23 Nov 2025 12:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के मार्गदर्शन में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा शिल्पी सोनी राज के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को होगा, जिसकी सफलता को लेकर शनिवार को लाईब्रेरी हॉल, व्यवहार न्यायालय में जिले के सभी थाना अध्यक्षों व प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के सचिव धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी थाना अध्यक्षों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए निर्गत नोटिसों के तामिला के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सचिव ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नोटिसों का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करें तथा पंचायत एवं ग्राम स्तर पर सक्रियता दिखाते हुए अधिक से अधिक पक्षकारों को उपस्थिति हेतु जागरूक व प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लोक अदालत की सफलता निर्गत नोटिसों के तामिला एवं पक्षकारों की उपस्थिति पर निर्भर करती है, अतः सभी थानों से त्वरित, सटीक एवं अधिकतम तामिला प्रतिवेदन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। बैठक के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि संबंधित थानों में भेजे गए नोटिसों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके। बैठक में नगर थाना नवादा, मुफस्सिल, नारदीगंज, हिसुआ, सिरदला, रजौली, अकबरपुर, काशीचक, मेसकौर, वारिसलीगंज, रोह, पकरीबरामा, गोविन्दपुर, कौवाकोल, कादिरगंज, सीतामढ़ी, थाली, नेमदारगंज, रूपौ, धमौल, शाहपुर, बुंदेलखंड एवं यातायात थाना सहित जिले के सभी थाना अध्यक्ष व प्रभारी एवं स्थायी लोक अदालत नवादा के पेशकार राकेश कुमार उपस्थित थे।