बच्चों ने जिले के पुरात्विक व सांस्कृतिक धरोहरों के महत्व को जाना
जिले में सोमवार को संग्रहालय दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नारद संग्रहालय में 'आओ चले संग्रहालय की ओर' थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग 400 छात्रों ने भाग लिया। सहायक संग्रहालयाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को संग्रहालयों के महत्व और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

जिले में सोमवार को संग्रहालय दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के चर्चित नारद संग्रहालय में आओ चले संग्रहालय की ओर थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह सहायक संग्रहालय अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने किया। बतादें कि अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस प्रत्येक वर्ष 18 मई को मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम आओ चले संग्रहालय की ओर निर्धारित किया गया था।
कार्यक्रम का आयोजन
इस अवसर पर शहर स्थित सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए संग्रहालय परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, कन्हाई इंटर स्कूल, कन्या इंटर स्कूल, गांधी इंटर स्कूल तथा नगर मध्य विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सहायक संग्रहालयाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संग्रहालयों के महत्व, विरासत एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं इतिहास से जुड़ने का संदेश देते हुए पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं को संग्रहालय में संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ना है।
संग्रहालय की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नारद संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन वस्तुओं, मौर्यकालीन कलाकृतियों, और पालकालीन मूर्तियों की जानकारी दी गई। नारद संग्रहालय की स्थापना 2 मई 1974 को की गई थी। जिले के इतिहास को दर्शाने वाला यह मुख्य संग्रहालय है। इस संग्रहालय में प्राचीन सिक्के, शुंगकालीन मूर्तियां और धातु की मूर्तियां सहेजी गई हैं। बच्चों को संग्रहालय के अंदर रखी प्राचीन मूर्तिया, पुरातात्विक सामग्री आदि को दिखाया गया और उन सामग्रियों के बारे में विशेष जानकारी दी गई। इससे बच्चों ने अपने जिले के पुरातात्विक और सांस्कृतिक महत्व को समझा। कार्यक्रम में कन्हाई इंटर स्कूल के एचएम मनोज कुमार, संबंधित स्कूलों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। (नवादा से शशि भूषण पाठक)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


