सुरेन्द्र हत्याकांड में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने झारखंड से दबोचा
रोह प्रखंड के जफरा गांव में ट्रैक्टर मालिक सुरेन्द्र कुमार निराला की हत्या के मुख्य अभियुक्त राजबल्लभ यादव के पिता को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। सुरेन्द्र गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चले गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई। अब तक दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं।

रोह प्रखंड के जफरा गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक सुरेन्द्र कुमार निराला उर्फ सुरेन्द्र यादव की हत्या में नामजद एक अभियुक्त को पुलिस ने झारखंड से दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त राजबल्लभ यादव उर्फ राकेश कुमार उर्फ बोदा के पिता अलखदेव यादव को हजारीबाग के बरही से गिरफ्तार किया गया। इसके पूर्व प्रदीप कुमार रविदास को पुलिस गिरफ्तार कर जेल पहुंचा चुकी है। जबकि मुख्य अभियुक्त राजबल्लभ यादव उर्फ बोदा उसका भाई विकास कुमार और साथी धर्मेंद्र यादव अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिसे लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि रोह के डुमरी बालू घाट पर बालू लोड करने को लेकर विवाद के बाद जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्र कोमा में चले गए थे।
पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र सौरव राय के आवेदन पर गोविंदपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में राजबल्लभ यादव उर्फ राकेश कुमार उर्फ बोदा उसके भाई विकास कुमार, पिता अलखदेव यादव, धर्मेंद्र यादव एवं प्रदीप कुमार रविदास को नामजद अभियुक्त बनाया गया। जिसमें अब तक दो अभियुक्त की गिरफ्तारी हो सकी है। (गोविंदपुर से सत्यम राज विक्की)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


