
सुनीता हत्याकांड : पांच नामजद सहित तीन अज्ञात पर केस दर्ज
कंचनबाग में किराये के मकान में सुनीता की हत्या कर दी गई। मृतका के पति उमाकांत ने पुलिस को बताया कि वह अपने छोटे बेटे की पढ़ाई के लिए वहां रह रहे थे। हत्या के समय वे कार्यालय गए थे। अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला किया। पुलिस ने रंजन कुमार और अन्य पर आरोप लगाया है।
हिसुआ, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कंचनबाग में किराये के मकान में हुई सुनीता हत्या कांड में परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया। बुधौल निवासी उमाकांत सुमन की पत्नी सुनीता अपने छोटे बेटे की पढ़ाई को लेकर किराये के मकान में रहती थी। जहां बुधवार दोपहर घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों नें चाकू मारकर एवं सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को दिए आवेदन में मृतका के पति ने बताया कि हमलोग पिछले 9 वर्षों से कंचनबाग स्थित किराये के मकान में रह रहे थे। हत्या के दिन सुबह 8:15 बजे हम अपने कार्यालय एकंगरसराय के लिए निकल गए।
दोपहर में पत्नी के मोबाईल पर कॉल करने पर उसने कॉल रिसीव नहीं किया। तभी दोपहर 2:52 में बड़ी बेटी पल्लवी नें मुझे कॉल कर बताया की आप जल्दी घर जाइये मां घर में बेहोश होकर गिरी हुई है। मुझे जयपाल नें कॉल कर बताया है। वापस घर आने पर पुलिस और लोगों की भीड़ देखकर मुझे हैरानी हुई। पुलिस द्वारा पत्नी की हत्या की बात बताई गई। हत्या का आरोप उन्होंने रंजन कुमार, उमंग कुमार, संत सुरेश राम, सुरेश राम की पत्नी और उसकी बेटी सोनम कुमारी पर लगाया है। साथ ही दो से तीन अज्ञात लोगों और मकान के सभी किरायेदारों पर भी उन्होंने शक जताया है। सभी आरोपित किरायेदार एवं आसपास के ही बताये जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




