
युवक की मौत मामले में पत्नी सहित छह पर प्राथमिकी
पकरीबरावां/ कौआकोल, निसं/एसंयुवक की मौत के मामले में पत्नी सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पकरीबरावां/ कौआकोल, निसं/एसं युवक की मौत के मामले में पत्नी सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के संबंध में बताया गया कि लखीसराय जिला के रामगढ़ थाना चौक के औरैया बेलदरिया के रहने वाले 30 वर्षीय सुरेश चौहान अपने ससुराल पकरीबरावां थाना क्षेत्र के जिल्वरिया गांव से अपनी पत्नी के साथ राजा ईंट भट्ठा कौआकोल पर काम करने गया था। ट्रैक्टर से दुर्घटना की बात कह उसे शुक्रवार की रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुन पकरीबरावां पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं, जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया।
इस बीच एसआई स्नेहा कुमारी ने मृतक के पिता परमेश्वर चौहान का फर्द बयान लिया। फर्द बयान में मृतक की पत्नी सहित छह पर हत्या का आरोप लगाया गया। मृतक के पिता ने मृतक की पत्नी सरिता देवी, ठेकेदार स्वारथ चौहान, राजा ईंट भट्ठा का मालिक, कौआकोल महुडर के विनोद साव, प्रमोद साव एवं अशोक साव पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस घटना से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। कौआकोल के थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




