ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादाआनन्द मठ में विराजेंगी न्यू एरिया की माता दुर्गा

आनन्द मठ में विराजेंगी न्यू एरिया की माता दुर्गा

टॉल चेक नाका पर काम करने वाले साधू शरण सिंह की पहल पर न्यू एरिया दुर्गा मंडप के समीप माता की पूजा हो रही है। पहली बार 1984 में माता का मंदिर स्थापित कर शुरू  यह सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है।...

आनन्द मठ में विराजेंगी न्यू एरिया की माता दुर्गा
नवादा | नगर संवाददाताMon, 16 Sep 2019 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

टॉल चेक नाका पर काम करने वाले साधू शरण सिंह की पहल पर न्यू एरिया दुर्गा मंडप के समीप माता की पूजा हो रही है। पहली बार 1984 में माता का मंदिर स्थापित कर शुरू  यह सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है। श्रद्धालुओं को माता के बंगला स्वरूप का दर्शन होगा जबकि पूजन हिन्दू रीति से होगी। समिति अध्यक्ष अंशुमान शर्मा अन्नू बताते हैं कि लगभग दस लाख के खर्च से पंडाल और पूजन की सारी व्यवस्था की जायेगी। सुरक्षा पर सारा ध्यान के्द्रिरत किया गया है। सचिव विभूति भूषण, संयुक्त सचिव सह वार्ड पार्षद मनोज चंद्रवंशी, संयोजक नवीन कुमार सक्रिय हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और लाइट लगायी जा रही है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें