Hindi NewsBihar NewsNawada NewsMother Dies After Son s Tragic Road Accident in Roh Bihar
जवान बेटे की मौत से सदमे में मां ने तोड़ा दम

जवान बेटे की मौत से सदमे में मां ने तोड़ा दम

संक्षेप:

रोह, निज प्रतिनिधिसड़क दुर्घटना में जवान बेटे की मौत से सदमे में आई मां ने भी दुनियां को अलविदा कह दिया। घटना रोह प्रखंड के सम्हरीगढ़ पंचायत के विजय नगर टोला की बताई जा रही है।

Jan 03, 2026 03:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

रोह, निज प्रतिनिधि सड़क दुर्घटना में जवान बेटे की मौत से सदमे में आई मां ने भी दुनियां को अलविदा कह दिया। घटना रोह प्रखंड के सम्हरीगढ़ पंचायत के विजय नगर टोला की बताई जा रही है। बताया जाता है कि बालेश्वर राजवंशी के पुत्र गोरेलाल राजवंशी की मंगलवार की शाम बागीबरडीहा-वारिसलीगंज मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना उस वक्त हुई, जब गोरेलाल बेगूसराय से अपनी बीमार मां को देखने के लिए अपने घर लौट रहा था। तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तत्काल पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम करा कर शव गृह में रखवा दिया था। बुधवार को शव की पहचान परिजनों द्वारा कपड़े, दस्तावेज एवं अन्य सामान के आधार पर की गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद गुरुवार को विजय नगर में गोरेलाल के शव का अंतिम संस्कार किया गया। गोरेलाल अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। इसी बीच जवान बेटे की मौत से उसकी मां मारो देवी को गहरा सदमा लगा। जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और शुक्रवार को उसने दुनियां छोड़ दी। जवान बेटे के वियोग में मां की मौत के बाद परिवार में शोक और भी गहरा गया है। लोग शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।