Nawada News: जिलेभर के सभी मॉडल स्कूलों की नोडल अधिकारियों ने की जांच

हिन्दुस्तान, नवादा
share

Nawada News: जिले के 14 प्रखंडों में संचालित 18 मॉडल स्कूलों की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों की बुधवार को नोडल अधिकारियों ने जांच की। अधिकारियों ने स्कूलों में पढ़ाई, विद्यार्थियों की उपस्थिति और विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। एसडीओ ने सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की।

Nawada News: जिलेभर के सभी मॉडल स्कूलों की नोडल अधिकारियों ने की जांच

Nawada News: जिले के 14 प्रखंडों में संचालित 18 मॉडल स्कूलों की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों की बुधवार को नोडल अधिकारियों ने जांच की। जिला प्रशासन की ओर से स्कूलवार जिम्मेदारी दिए जाने के बाद अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर पढ़ाई, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण प्रक्रिया

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नियमित कक्षाओं के संचालन के साथ स्कूलों में चल रही विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। लाइव क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, आईसीटी लैब और आईएसएम लैब के संचालन पर भी विशेष ध्यान दिया गया। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चल रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। इन स्कूलों में नियमित यूनिट टेस्ट, अभिभावक-शिक्षक बैठक और विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों का विद्यार्थियों को समुचित लाभ मिल रहा है या नहीं, इसे भी देखा गया।

सरस्वती विद्या निकेतन का निरीक्षण

इस क्रम में पकरीबरावां प्रखंड के सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल महंत रामधनपुरी इंटर कॉलेज बुधौली को सदर एसडीओ अमित अनुराग ने गोद लिया है। विद्यालय को गोद लेने के बाद प्रशासनिक स्तर पर उसकी व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने की दिशा में पहल शुरू की गई है। एसडीओ ने बुधवार को विद्यालय पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, उपलब्ध संसाधन, साफ-सफाई एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। एसडीओ ने कक्षा-कक्षों का निरीक्षण करने के साथ छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई की स्थिति, विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। मौके पर अंचलाधिकारी निहारिका, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी राहुल रंजन, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. दिनेश कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

सफलता के टिप्स

एसडीओ अमित अनुराग ने बच्चों का मार्गदर्शन किया एवं उन्हें सफलता के टिप्स बताए। शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के बारे में भी जानकारी ली गई। विद्यालय में होने वाली शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मौजूद कमियों को चिह्नित करने के साथ आवश्यकताओं का भी आकलन किया गया। एसडीओ ने बताया कि विद्यालय की स्थिति संतोषजनक पाई गई है। विद्यालय को 90 प्रतिशत अंक दिए गए हैं। हालांकि विद्यालय में कुछ आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बाउंड्रीवाल का निर्माण जरूरी है। इसके अलावा विद्यार्थियों की जरूरत को देखते हुए कुछ अतिरिक्त कक्षा-कक्ष बढ़ाने की आवश्यकता भी महसूस की गई है। कहा कि विद्यालय की कमियों और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए उन्हें दूर करने की दिशा में आवश्यक पहल पर जोर दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी द्वारा विद्यालय को गोद लिए जाने और निरीक्षण किए जाने से विद्यालय की व्यवस्था में और सुधार की उम्मीद जगी है। इस बीच विद्यालय परिवार की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। (नवादा से हिन्दुस्तान टीम)

सामान्य प्रश्न

✦स्कूलों की निरीक्षण प्रक्रिया कब हुई?−
स्कूलों की निरीक्षण प्रक्रिया बुधवार को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsनवादाNawada News: जिलेभर के सभी मॉडल स्कूलों की नोडल अधिकारियों ने की जांच