Hindi NewsBihar NewsNawada NewsMeeting on 20-Point Program in Govindpur Raises Concerns over CSP Operations
20 सूत्री की बैठक में सीएसपी और बैंकों की सुरक्षा पर जोर

20 सूत्री की बैठक में सीएसपी और बैंकों की सुरक्षा पर जोर

संक्षेप:

गोविंदपुर में 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के मुद्दे उठाए गए। पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालन में गलतियों की शिकायत की गई। बीडीओ ने 15 दिनों में सुधारात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा उपायों की कमी पर चिंता जताई।

Dec 17, 2025 02:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

गोविंदपुर, निज संवाददाता प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष शोभा कुमारी ने की। बैठक में विधायक विनीता मेहता, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रमुख रिंकू कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र, अंचल अधिकारी संजीव कुमार, गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार, थाली थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं 20 सूत्री समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में कई विभागों के मुद्दे उठाए गए। 20 सूत्री सदस्य प्रवीण कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र दनियार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दनियार के नाम पर कोड होने के बावजूद सीएसपी का संचालन किसी अन्य स्थान से किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चार महीने पूर्व ही गोविंदपुर पीएनबी प्रबंधक को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सदस्य नवल सिंह ने पंचायत सुघड़ी, भवनपुर एवं माधोपुर में भी सीएसपी के गलत संचालन का मामला उठाया। इस पर बीडीओ ने 15 दिनों के भीतर सुधारात्मक कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि अन्यथा एलडीएम को लिखित शिकायत भेजी जाएगी। थाली थानाध्यक्ष ने कहा कि अधिकांश ग्राहक सेवा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं और कई संचालक बैंक से नकद राशि अकेले लेकर आते हैं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने सुझाव दिया कि बड़े बैंक शाखाओं द्वारा सूचना देने पर डायल 112 टीम के माध्यम से नकद राशि पहुंचाने में पुलिस सहयोग करेगी। साथ ही उन्होंने बैंक शाखाओं में लगे कैमरों की खराब गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए और प्रत्येक सीएसपी पर थाना प्रभारी या पुलिस पदाधिकारी का मोबाइल नंबर बैनर के माध्यम से लगाने का सुझाव दिया।