Nawada News: तीन नंबर बस स्टैंड पर 26 साल जारी है मां दुर्गा की आराधना
हिन्दुस्तान, नवादा
Nawada News: नवादा के तीन नंबर बस पड़ाव स्थित माता दुर्गा मंदिर की प्रतिमा की श्रद्धा दूर-दूर तक फैली है। यहाँ हर साल नवरात्र के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहाँ की पूजा और सजावट इसे एक पावन स्थल बनाते हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं का सही ध्यान रखा जाता है।

Nawada News: नवादा के तीन नंबर बस पड़ाव स्थित स्थायी दुर्गा मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा का यश दूर-दूर तक है। स्थायी प्रतिमा यहां विराजती हैं, जिनका दर्शन करने सुदूरवर्ती लोग उमड़ते हैं। यूं तो सामान्य दिनों में भी यहां पूजन का सिलसिला जारी रहता है, लेकिन शारदीय नवरात्र के दस दिनों यहां की छटा ही निराली रहती है। यहां तथा आसपास के लोगों के लिए आस्था और विश्वास का प्रतीक यह स्थल सदैव पूजनीय बना रहता है। आसपास के बस संवाहकों एवं संचालकों समेत सभी चालक और उप चालक आदि यहां शीश नवाए बिना अपने दिन की शुरुआत नहीं करते।


