Nawada News: नवादा : ज्वेलरी शॉप में आग लगने से 50 हजार नगद समेत अन्य सामान जले
Nawada News: नवादा में एक ज्वेलरी शॉप में आग लगने से लाखों रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नगद जलकर राख हो गए। यह घटना न्यू निरंकारी ज्वेलर्स एंड बर्तन स्टोर में हुई, जहाँ आग जल्दी ही विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान संचालक के अनुसार वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Nawada News: नवादा में एक ज्वेलरी शॉप में भीषण आग लगने से 50 हजार रुपये नगद समेत लाखों के गहने व अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना रविवार की दोपहर करीब 1:15 बजे भगत सिंह चौक पर स्थित न्यू निरंकारी ज्वेलर्स एंड बर्तन स्टोर की बतायी जाती है। घटना के वक्त लोग दुकान में बैठे थे।
घटना का विवरण
इसी बीच अचानक आग की लपटें दुकान से निकलने लगी और पल भर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गयी। इस बीच आसपास के लोगों ने मिलकर आग को बुझाने की कोशिश की। परंतु आग की लपटें आसपास की दुकानों की ओर फैलने लगी। इस बीच फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गयी। दोपहर 1:24 बजे सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम दो वाहनों के साथ कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। तकरीबन आधे घंटे की रेस्क्यू के बाद आग पर काबू पाया गया।
अग्निशामक विभाग की कार्रवाई
अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह के निर्देश व हवलदार मुकेश कुमार की मॉनिटरिंग में अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और आसपास की दुकानों को आग से नुकसान पहुंचने से रोक दिया। नगद के साथ गहने व फर्नीचर जले न्यू निरंकारी ज्वेलर्स एंड बर्तन स्टोर के संचालक कालीचरण ने अगरबत्ती की राख से आग लगने की आशंका जतायी है। कालीचरण के मुताबिक शुरू में आग पर काबू पाने की आपसी सहयोग से कोशिश की गयी। परंतु आग की लपटों के तेज होने पर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने जल्दी ही रेस्क्यू कर आग पर काबू पा लिया। परंतु इस बीच दुकान में रखा 50 हजार नगद, सोने व चांदी के कीमती गहने, तराजू व फर्नीचर आदि जलकर राख हो गये।
पुलिस की कार्रवाई
संचालक के मुताबिक आग से नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुकान संचालक समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


