इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
नवादा में शुभम इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और गोदाम में भीषण आग लगी। आग बुझाने में 5 घंटे लगे, जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की प्रारंभिक आशंका शार्ट सर्किट बताई गई है। संचालक ने नुकसान का आकलन 07 लाख रुपये बताया। कोई जनहानि नहीं हुई।

नवादा में एक तिमंजिला इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान तथा उसके गोदाम में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गयी। घटना बुधवार की सुबह की बतायी जाती है। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना नवादा के स्टेशन रोड में स्थित शुभम इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान व उसके 4गोदाम की बतायी जाती है।
आग बुझाने का प्रयास
घटनाकी सूचना पर अग्निशमन विभाग के एक दर्जन से अधिक कर्मी पांच वाहनों के साथ सुबह करीब 6:40 बजे मौके पर पहुंचे। इसके बाद लगातार कड़ी मशक्कत के बाद करीब साढ़े पांच घंटे बाद दोपहर 12 बजे आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग के कर्मियों के मुताबिक घटना में तीन बड़े व दो छोटे वाहनों का उपयोग किया गया। इन वाहनों से कई बार अग्निशामालय व यूसरा मॉल से पानी भर कर लाया गया व आग बुझाने के लिए पानी की बौछारें मारी गयी। साथ ही आग बुझाने में 25 डिब्बा 20 लीटर के फोम का प्रयोग किया गया।
सूचना मिलने का समय
6:30 बजे मिली अग्निशमन को सूचना अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 6:30 बजे आग लगने की सूचना दी गयी। सूचना पर अग्निशमन विभाग की जिला समादेष्टा ममता कुमारी के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में हवलदार मुकेश कुमार की अगुवाई में टीम 10 मिनट में पांच वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गयी और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। तिमंजिले भवन के आसपास के भवनों में आग को फैलने से तत्काल रोक दिया गया। पानी की बौछारों व फोम के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ग्राउंड फ्लोर व प्रथम तल पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के गोदाम में रखा सामान आग पकड़ चुका था। आगे में स्थित दुकान को बचा लिया गया। आग की तेज लपटों के कारण काबू पाने में कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ा। जगह की संकीर्णता के कारण रेस्क्यू अभियान में परेशानी आयी। अग्निशमन विभाग के कर्मियों के मुताबिक अग्नि सुरक्षा से संबंधित कोई भी उपकरण प्रतिष्ठान में नहीं उपलब्ध था। रेस्क्यू अभियान में अग्निशमन विभाग के सब ऑफिसर पिंटू कुमार सिंह, हवलदार मुकेश कुमार व अग्निक मेहरे आलम समेत एक दर्जन से अधिक कर्मियों ने भाग लिया।
नुकसान का आकलन
इलेक्ट्रिकल सामानों को बेहद नुकसान दुकान में रखे इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामानों को आग से काफी नुकसान हुआ। कई कूलर, इलेक्ट्रिकव प्लास्टिक के सामान पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गये। अग्निशमन विभाग द्वारा शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी गयी है। दुकान संचालक द्वारा आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। बताया जाता है आग देर रात लगी थी। सुबह करीब पांच बजे आसपास के लोगों ने दुकान व गोदाम से आग व धुआं निकलते हुए देखा। इसके बाद संचालक की उपस्थिति में आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी। परंतु आग नहीं बुझा। इसके बाद अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गयी।
आग से नुकसान
07 लाख का बताया जा रहा नुकसान शुभम इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक विजय शंकर के मुताबिक आग लगने की सूचना उन्हें सुबह मिली। घटना के वक्त वे लाइन पार मिर्जापुर स्थित अपने आवास पर थे। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। अगलगी में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। परंतु भारी संख्या में सामानों को नुकसान हुआ। आरंभिक तौर पर करीब 07 लाख के सामानों का नुकसान संचालक द्वारा बताया जा रहा है। इनमें कूलर, रेफ्रिजरेटर व बिजली का पंखा समेत कई इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान शामिल हैं। अगलगी में आसपास के भवनों को भी क्षति नहीं पहुंची और अग्निशमन विभाग के कर्मियोंकी सूझबूझ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


