टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त,चालक धराया
नवादा में मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी कर एक टैंकर से 261.920 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की। टैंकर को पचगामा में नाकेबंदी के दौरान जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मंतोष कुमार के रूप में हुई है, जो शराब को गुड्डू कुमार के लिए लाया था।

नवादा की मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम द्वारा गुरुवार की देर रात छापेमारी कर एक टैंकर से शराब की भारी मात्रा में खेप बरामद की गयी है। टीम ने गुप्त सूचना पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पचगामा के समीप नाकेबंदी कर टैंकर नंबर एनएल 01 के 1197 को जब्त कर लिया।
छापेमारी की जानकारी
तलाशी के दौरान केबिन से भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर बरामद की गयी। मौके से ड्राइवर सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पिपरा थाली के मंतोष कुमार पिता-श्री प्रसाद के रूप में की गयी। टैंकर से कुल 261.920 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद की गयी।
तस्करी का विवरण
उत्पाद अधिकारियों के मुताबिक ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि शराब अकौना के गुड्डू कुमार के लिए लायी जा रही थी। इससे पूर्व 01 दिसम्बर 25 को तीन गैस टैंकरों से 211.50 लीटर और 02 मार्च 26 को दो गैस टैंकरों से 457.50 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी थी। पिछली बार भी शराब गुड्डू कुमार द्वारा मंगायी गयी थी।
छापामारी का नेतृत्व
छापामारी अभियान का नेतृत्व न्यूटन अवर निरीक्षक मद्य निषेध एवं सहयोग मोहम्मद इरफान अंसारी ने किया। गैस टैंकर जब्त कर रजौली चेक पोस्ट पर संरक्षित किया गया है। टैंकर से गैस दुर्गापुर, वेस्ट बंगाल से लेकर पोखरा नेपाल ले जाए जाने का कागजात बरामद किया गया है। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


