तीन मगही कलमकारों को मिला मगही मुरेठा सम्मान
नवादा में मगही कोकिल जयराम सिंह पुण्य स्मृति माह के अवसर पर मगही मुरेठा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में नवोदित रचनाकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश कुमार सिन्हा ने इसे...

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मगही कोकिल जयराम सिंह पुण्य स्मृति माह के अवसर पर मगही मुरेठा सम्मान समारोह रविवार को आयोजित हुआ। श्री राज कृष्णा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के नवादा कार्यालय प्रांगण में आयोजन हुआ। नवादा प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रलेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह व संचालन जिला सचिव अशोक समदर्शी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत जयराम बाबू के गीत के साथ सेवानिवृत शिक्षक रामरूप प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मिथिलेश कुमार सिन्हा ने प्रलेस द्वारा आयोजित मगही मुरेठा सम्मान 2024 को नवोदित रचनाकारों के लिए मील का पत्थर बताया। सम्मान सत्र में कवि कथाकार मिथिलेश, गजलकार दीनबन्धु एवं गीतकार जयप्रकाश को मगही मुरेठा सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। सम्मान में मगही मुरेठा के साथ वॉकिंग छड़ी, अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। प्रो. नरेशचंद्र शर्मा, जयनंदन, डॉ.ओंकार निराला, मगही पत्रिका के संपादक धनंजय श्रोत्रिय, समीक्षक और कथाकार जयनंदन, समाजसेवी राजीव नयन, प्रो.शिवेंद्र नारायण, अवधेश कुमार, बीके सिंह आदि ने विषय वस्तु पर व्यापक मंथन किया। जयराम देवसपुरी, नरेंद्र सिंह, जयराम बिहारी, पृथ्वीराज पासवान, सच्चिदानंद सितारेहिंद, अजय अशोक, ममता कुमारी, आचार्य गोपाल, एसके सिद्दार्थ, मंसूर खान नादां, रेजा तस्लीम, उर्मिला कुमारी, डॉ.सुबोध कुमार, कृष्ण कुमार भट्टा, शफी जानी नादां, उदय भारती, सुमित कुमार पीयूष आदि ने काव्य पाठ किया। धन्यवाद ज्ञापन शम्भू विश्वकर्मा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।